भारतीय किसान यूनियन स्वराज संगठन के गौरवमयी 2 वर्ष पूर्व होने पर मनाया केन्द्रीय कार्यालय गढ़ी हरनठेर पर स्थापना दिवस

भारतीय किसान यूनियन स्वराज संगठन के गौरवमयी 2 वर्ष पूर्व होने पर मनाया केन्द्रीय कार्यालय गढ़ी हरनठेर पर स्थापना दिवस

कासगंज जनपद के जमीन पर सबसे ज्यादा किसानों की आवाज उठाने वाला संगठन स्वराज की स्थापना 5 फरवरी 2021 को किसान विरोधी काले कानून की कोख से पैदा हुआ भारतीय किसान यूनियन स्वराज को आज 2 साल पूरे होने के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे जी के आवास पर गढ़ी हरनठेर पर संपन्न हुआ जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता खुद में एक राष्ट्रीय अध्यक्ष है और हम अपने प्रत्येक कार्यकर्ता के कार्य को अपना काम समझते हैं और हर संभव किसान मजदूर पीड़ितों गरीबो के हक के लिए शासन से लेकर प्रशासन तक लड़कर उसकी मदद करने का कार्य करते हैं और जब तक मेरे शरीर में खून का एक-एक कतरा रहेगा तब तक किसान हित की बात करता रहूंगा संगठन में कुछ नए बदलाव भी किए गए जो जिम्मेदार पदाधिकारी थे उनको उच्चपदों पर मनोनीत किया गया और कुछ नए पदाधिकारियों को भी संगठन से जोड़ा गया इसके बाद किसानों ने 20 किलोमीटर की एक ट्रैक्टर मोटरसाइकिल गाड़ियों की रैली निकाली गई उसके बाद कार्यक्रम का समापन हजारा नहर पर किया गया प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडे ने सभी किसानो का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया उसके बाद कुछ किसान धरना स्थल पर और अन्य किसान अपने अपने घरों के लिए निकल गए ।।

नए पदाधिकारियों के नाम इस तरह है
(1)A.K सिहं लोधी जिलाध्यक्ष कासगंज
(2)ललित कुमार मिश्रा तहसील अध्यक्ष पटियाली
(3)सादाम खान मण्डल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बरेली
(4)भूरे खान मण्डल महासचिव अल्पसंख्यक मोर्चा बरेली
(5)राजकुमार दीक्षित राष्ट्रीय सचिव
(6)अनिल कुमार सिंह प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश
(7) जयप्रकाश यादव ब्लाक अध्यक्ष
(8)अनिल शास्त्री सांस्कृतिक प्रकोश राष्ट्रीय अध्यक्ष
(9) आशीष पांडे पूर्व प्रदेश प्रभारी से प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश
(10) विपिन राघव प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश
(11)कौशल पाण्डेय प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश
(12) गिर्राज सिंह शाक्य मंडल उपाध्यक्ष अलीगढ़
आदि लोगों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई

पंडित ललित कुमार मिश्रा तहसील अध्यक्ष पटियाली

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks