अखिल भारतीय किसान यूनियन ने नगला मुंडा में बैठक का आयोजन किया गया –

, अखिल भारतीय किसान यूनियन ने नगला मुंडा में बैठक का आयोजन किया गया –

जनपद कासगंज के युवा मोर्चा के रोहित वर्मा जिलाध्यक्ष बने
=================

कासगंज अखिल भारतीय किसान यूनियन कासगंज की बैठक आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला मुंडा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी की अध्यक्षता में आयोजित की गई समस्त जनपद कासगंज की टीम मौजूद रही।
बैठक में तय किया गया कई सालों से गन्ना मिलों पर गन्ना किसानों का मूल्य शेष है सरकार एवं प्रशासन मौन अवस्था में है जो गन्ना किसानों की तरफ नहीं देख पा रहा है इसलिए अखिल भारतीय किसान यूनियन जनपद कासगंज की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बहुत बड़ी विशाल महापंचायत बहुत जल्दी कासगंज की धरती पर आयोजन की जाएगी। सबसे बड़ा मुद्दा गन्ना किसानों का है अखिल भारतीय किसान यूनियन करेगी बड़ा आन्दोल। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय द्वारा कई नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई कई किसानों ने यूनियन पर आस्था रखते हुए सदस्य के रूप में बनकर किसानों की सेवा करने का संकल्प लिया, यूनियन के आगे के बारे में भी कई प्रकार की चर्चा की गई। यूनियन के पदाधिकारी प्रत्येक गांव में जाकर सदस्यता अभियान चलाने का काम करेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी जी, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर जी, मंडल उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल वर्मा, जिला अध्यक्ष आशीष गांधीजी, जिला संरक्षक बुद्ध पाल वर्मा जी, जिला संगठन मंत्री खरवेंद्र सिंह, युवा जिला उपाध्य दुष्यंत कुमार , जिला महासचिव संजय खान जी, जिला उपाध्यक्ष कपिल देव कश्यप जी, यदुबीर सिंह ,संजय खान ,अमरकांत,जयराम सिंह जितेंद्र यादव ,पवनकुमार भीसम पाल अखिलेश बर्मा , बॉबी वर्मा ओम कार,चन्द्र प्रकाश,विजय सिंह, रोहित कुमार, युवा जिला प्रभारी दुर्गेश कुमार,जिला संरक्षक प्रकाश सिंहआदि किसान मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks