
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एक ऐसा संगठन है जो हमे सनातन धर्म की शिक्षा बचपन से ही देता है।
प्रतीक गुप्ता अध्यक्ष
आज विशेश्वरगंज भैरवनाथ व्यापार मंडल समिति वाराणसी ( रजिस्टर्ड) संस्था के अध्यक्ष प्रतीक गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर भाग ओमकारेश्वर नगर मछोदरी प्रभात शाखा के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में रहे जिन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक ऐसा संगठन है जो हमें सनातन धर्म की शिक्षा बचपन से ही देता है इसमें हमें संस्कार सभ्यता संस्कृति सभी कुछ मिलता है साथ में हमें अपने मान सम्मान की रक्षा वह राष्ट्रभक्ति देश भक्ति के लिए राष्ट्रीयता का भाव जागृत करता है खुद का कार्य करते हुए अपने संगठन समाज सभी को अपना परिवार समझते हुए हर वक्त दुख सुख में अपने को उपस्थित रखता है यह केवल एक संस्था नहीं विचार है जो हमें जीवन जीने की पद्धति सिखाता है सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चित् दुख भाग भवेत्। भारत माता की जय वंदे मातरम।