बेटे को घायल करने वाले पिता को 24 घंटे के अंदर अवैध तमंचा व 02 खोखा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध तमंचे से फायर कर अपने बेटे को घायल करने वाले पिता को 24 घंटे के अंदर अवैध तमंचा व 02 खोखा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।


घटना
दिनांक 04.02.2023 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत काशीराम कॉलोनी में एक पिता द्वारा अपने पुत्र को अवैध तमंचे से गोली मारकर घायल कर देने की सूचना पर घायल को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाते हुए प्राप्त तहरी के आधार पर थाना कोतवाली नगर एटा पर मुअस– 91/2023 धारा 307 भदवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी
आज दिनांक 5.2.2023 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे हैं अभियुक्त को मंडी गेट के पास से समय करीब 11:20 बजे एक अवैध तमंचा व 02 खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. देवेश कुमार पुत्र राम सिह निवासी व्लाक न0 25 मकान नं० 225 काशीराम आवासीय कालोनी थाना को0नगर जनपद एटा। बरामदगी
    1.एक अवैध तमंचा देशी 315 वोर व 02 खोका कारतूस।

गिरफ्तार करने वाली टीम।
1.प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिह थाना कोतवाली नगर एटा
2.उ0नि0 श्री अनुरुध्द सिह थाना कोतवाली नगर एटा
3.है0का0 03 अरविन्द कुमार थाना कोतवाली नगर एटा
4.का0 1396 राजेश कुन्तल थाना कोतवाली

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks