
एटा
सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र में संचालित परिवार परामर्श केंद्र दिनांक 5/2/2023 को आपसी मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर खड़े एक परिवार को समझा कर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया गया।
वादी:- शकुंतला पुत्री श्री डूंगर सिंह हाल निवासी चाठी रफीपुर थाना मिरहची जिला एटा
प्रतिवादी:- उमेश पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम दरियापुर थाना अकराबाद जिला अलीगढ़।
आपसी मतभेदों के कारण परिवार परामर्श केंद्र में पत्रावली प्रचलित थी दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए।
आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती,काउंसलर डॉ अशोक कुमार,सचेंद्र गुप्ता,सीमा मल्होत्रा,प्रीति आमोरिया, पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश,पूजा मौजूद रहे