सैनिक का घर सील करने पर प्रशासन को भेजा पत्र

सैनिक का घर सील करने पर प्रशासन को भेजा पत्र

एटा, । पूर्ति विभाग ने आशंका मात्र पर सैनिक के घर को सील करने के मामले को गंभीरता से लिया है। कंपनी कमांडेंट ने जिला प्रशासन को पास पत्र भेजा है। घर सील करने का कारण पूछा गया है। जब कर्मचारी पूना में तैनात है और घर में ताला लगा है तो उसके अंदर अवैध सामग्री कैसे पहुंच गई। सील घर खोलते समय वीडिया ग्राफी कराए जाने की मांग की है। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कीलरमऊ निवासी ब्रह्मानंद गुप्ता सेना में नायब सूबेदार के पद पर तैनात है।

ब्रह्मानंद गुप्ता फोन पर बताया कि उसके घर पर आठ जनवरी को थाना पुलिस के साथ डीएसओ पहुंचे थे। मकान का ताला खोलने के लिए दूसरे मकान में रह रहे भाई से कहा था। मकान की चाबी उनके पास नहीं थी। ऐसे में वह मकान नहीं खोल सके। इसी दिन गेट पर लगे ताला पर सील लगा दी गई। नौ जनवरी को वह फिर से पहुंचे और ताला तोड़कर जांच कराने के लिए कहा। ब्रह्मानंद गुप्ता ने सील करने का कारण और आदेश की प्रति मांगी। कंपनी कमाडेंट दीपेश जोशी की ओर से पत्र भेजा गया है।

कमाडेंट की ओर से एक पत्र मिला है। इसमें ब्रह्मानंद गुप्ता का घर सील करने के बारे में जानकारी दी गई है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। जब घर खोला जाएगा तो उसकी वीडिया ग्राफी भी कराई जाएगी।

आयुष चौधरी, एडीएम वित्त एवं राजस्व

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks