भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम का उद्देश्य एवं लक्ष्य
“देश के समस्त चालकों के सम्मान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम मैदान में”
जुबेर खान बागी
राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम भारत।

देश में परिवहन क्षेत्र से जुड़े हुए समस्त परिवहन कर्मियों एवं समस्त चालकों के अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर एक निर्णायक संघर्ष के लिए भारतीय मीडिया फाउंडेशन का एक विभाग है परिवहन फोरम जो राष्ट्रीय कोर कमेटी के द्वारा परिवहन फोरम में परिवहन मीडिया अधिकारियों समाजसेवी साथियों एवं पत्रकार बंधुओं, छोटे बड़े सभी वाहन चालकों को नियुक्त किया जाता है।
जिले से लेकर प्रदेश एवं प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय लेवल पर परिवहन कर्मियों को संगठित करने के अभियान के तहत लगातार कार्य प्रगति पर है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम का मुख्य लक्ष्य है परिवहन क्षेत्र से जुड़े हुए समस्त परिवहन कर्मियों एवं चालकों के अधिकार सम्मान सुरक्षा को दिलाना उनके ऊपर हो रहे उत्पीड़न चाहे किसी भी राजनेता के द्वारा हो या किसी भी व्यक्ति के द्वारा हो या किसी भी प्रकार के ऑटो यूनियन के लोगों के द्वारा हो या किसी भी राजनीतिक पार्टी के द्वारा हो या किसी भी संस्था के द्वारा हो ऐसी स्थिति में संगठन जमीनी संघर्ष करने के लिए संकल्पित है सम्मानित मीडिया अधिकारी एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक श्री एके बिंदुसार जी, राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार मौर्य जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी, जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष अविनाश रंजन जी, पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर जी, राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व ज्वाइंट कलेक्टर श्री सुनील शर्मा जी, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष रवि कांत साहू जी, समस्त सेल एवं फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष गण एवं केंद्रीय सदस्यता मैनेजमेंट प्रभारी अजय सेठ जी एवं अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता जी, संस्थापक प्रतिनिधि एवं यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित विश्वकर्मा जी, जनरल कमेटी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम केसरी जी, एवं उत्तर प्रदेश यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता जी, उत्तर प्रदेश परिवहन फोरम के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौबे जी जैसे क्रांतिकारी एवं संघर्षशील साथियों के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सहित समस्त राज्यों में असहाय कमजोर एवं लाचार चालकों एवं परिवहन कर्मियों का सहयोग लगातार किया जा रहा है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय कोर कमेटी के दिशा निर्देशानुसार भारतीय मीडिया फाउंडेशन के विभागीय परिवहन फोरम का निम्नलिखित उद्देश्य एवं लक्ष्य है:
उद्देश्य एवं लक्ष्य
1-समस्त परिवहन कर्मियों एवं छोटे-बड़े वाहन चालकों को संगठित करने का संकल्प।
2-परिवहन चालकों एवं कर्मियों के शोषण के खिलाफ एक निर्णायक संघर्ष करने का संकल्प उन्हें न्याय दिलाने हेतु कार्य करने का संकल्प।
3-उत्तर प्रदेश सहित देश के समस्त राज्यों में चालक कल्याण बोर्ड का गठन कराने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष का संकल्प।
4-प्रत्येक जिले में चालक कल्याण कोष बनाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करने का संकल्प।
5-किसी भी व्यक्ति या किसी भी संगठन के द्वारा वाहन कर्मियों एवं छोटे-बड़े वाहन चालकों के शोषण के विरुद्ध जोरदार आवाज उठाने का संकल्प।
6-समस्त चालकों को सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता दिला कर चालकों को स्वावलंबी बनाने का संकल्प।
7-माननीय प्रधानमंत्री जी के सुंदर भारत एवं स्वच्छ भारत व स्वस्थ भारत के नव निर्माण के लिए समस्त चालकों को वर्दी एवं वाहन पर्दा आदि की सुविधा दिलाने का संकल्प।
8-जिला वार प्रशासनिक अधिकारी गण एवं यातायात विभाग एवं आरटीओ के सम्मानित अधिकारी गणों के तालमेल से यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का संकल्प।
9-भारतीय मीडिया फाउंडेशन एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार एवं संस्थापक सदस्यों के संकल्प को एवं उनके उद्देश्य एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने एवं सशक्त मीडिया भ्रष्टाचार मुक्त भारत एवं सशक्त मीडिया समृद्ध भारत के नवनिर्माण के साथ-साथ देश के समस्त पत्रकार बंधुओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अभिव्यक्ति की दूसरी आजादी की महाक्रांति को सफल बनाने एवं मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प।
10-भारतीय मीडिया फाउंडेशन के विभाग भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम को ब्लॉक लेवल से लेकर राष्ट्रीय लेवल पर एक सशक्त संगठन बनाने एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के माध्यम से उत्पीड़न के शिकार परिवहन कर्मियों एवं चालकों को न्याय दिलाने के लिए जिला न्यायालय से लेकर हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट तक जनहित याचिका दाखिल कर उन्हें न्याय दिलाने का संकल्प।
उपरोक्त बिंदुओं के संदर्भ में भारतीय मीडिया फाउंडेशन राष्ट्रीय कोर कमेटी के पार्षद एवं भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबेर खान बागी ने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एके बिंदुसार एवं राष्ट्रीय चेयरमैन संजय कुमार मौर्य जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी के नेतृत्व में लगातार कार्य जारी है।
उन्होंने कहा कि परिवहन क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय मीडिया फाउंडेशन लगातार संघर्ष करता चला आ रहा है सिर्फ परिवहन फोरम ही नहीं बल्कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन की कई विभाग संचालित है जिनके माध्यम से उपरोक्त क्षेत्रों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई जा रही है आने वाले अप्रैल एवं मई माह में दिल्ली में एक विशाल महासम्मेलन करने का निर्णय लिया गया है जिस महासम्मेलन में तमाम प्रशासनिक परिवहन कर्मी, यातायात विभाग आरटीओ एवं सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे जैसे ही राष्ट्रीय कोर कमेटी का आदेश जारी होगा इसके प्रचार-प्रसार के कार्य को गतिशीलता प्रदान की जाएगी।
धन्यवाद