देश में पहली बार जेंडर चेंज कर लड़का हुआ प्रेग्नेंट, केरल के ट्रांस कपल ने दी गुड न्यूज

कोझिकोड, पीटीआई। केरल के कोझिकोड में एक ट्रांसजेंडर दंपति ने गर्भवती होने की घोषणा की। देश में ऐसा पहला मामला है, जब एक पुरुष ट्रांसजेंडर अपने बच्चे को जन्म देगा। डांसर जिया पावल ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उनके साथी जहाद आठ महीने की गर्भवती है और संभवतः मार्च तक बच्चे को जन्म देगा।

ट्रांस पुरुष बच्चे को देगा जन्म

जिया पावल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हम अपने मां बनने के सपने और उसके पिता बनने के सपने को साकार करने वाले हैं। आठ महीने का बच्चा जहाद के पेट में है। हमें जो पता चला है, यह पहला ट्रांसजेंडर पुरुष है, जो बच्चे को जन्म देगा।’ बता दें कि पावल और जहाद पिछले तीन साल से एक साथ रह रहे हैं।

दोनों ने कराया अपना लिंग चेंज

जानकारी के अनुसार, पावल और जहाद दोनों अपने लिंग बदलने के लिए हार्मोन थेरेपी से गुजर रहे थे, लेकिन बच्चा पैदा करने के लिए थेरेपी को रोकना पड़ा। बता दें कि पावल एक पुरुष थीं, जो लिंग बदलकर महिला ट्रांसजेंडर बनीं और जहाद एक लड़की थी, जो लिंग बदलकर पुरुष ट्रांसजेंडर बने। देश में ऐसा पहला मामला है, जब एक पुरुष ट्रांसजेंडर बच्चे को जन्म देगा।

समाज को लेकर क्या बोले ट्रांस दंपति

जिया पावल ने कहा कि ट्रांसजेंडर कम्युनिटी लगातार समाज के डर में जी रही है। हम सभी चिंतित हैं कि समाज क्या सोचेगा। ऐसे कई ट्रांसजेंडर लोग हैं, जो माता-पिता बनना चाहते हैं। ऐसे कई लोग हैं जिनके लिए ट्रांसमैन प्रेग्नेंट हैं, लेकिन वे आगे नहीं आ रहे हैं। जहाद ने कहा कि उसने कभी गर्भवती होने के बारे में सोचा भी नहीं था। उन्होंने कहा, ‘मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा था।’

पहले बच्चा गोद लेने की बनाई थी योजना

बता दें कि शुरुआत में इस जोड़े ने किसी बच्चे को गोद लेने की योजना बनाई, लेकिन बाद में मन बदल गया। इसके पीछे कई कारण बताया गया। जहाद ने कहा कि शुरुआती चार महीनों में काफी मुश्किल हुई। उल्टियां हो रही थीं। लेकिन अब सब कुछ सामान्य है। वहीं, अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अस्पताल में रहने पर बच्चे को दूध बैंक से स्तन का दूध उपलब्ध कराया जाएगा। दंपति को भी उम्मीद है कि आने वाले महीनों में इसका समाधान ढूंढ लिया जाएगा।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks