भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपंन

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपंन

कासगंज। शहर के सोरों गेट स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को जिला कार्य समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अभी से निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पार्टी संगठनात्मक दृष्टि से सहकारिता व नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी है। सरकार के काम रिपोर्ट कार्ड और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से निकाय चुनाव और 2024 के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों में जुटना है। मंचासीन डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, संचालक नीरज शर्मा, राजवीर भल्ला, डा. केत सिंह वर्मा, रामेश्वरदयाल महेरे, महेंद्र सिंह राना, संजय सोलंकी, सतेंद्र कश्यप, रमाकांत मिश्रा ने भी बैठक में अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सुरेश माहेश्वरी, उत्तमचंद्र पाथरे, जयसिंह वर्मा, रामनिवास राजपूत, नरेंद्र परमार, कृष्णकांत वशिष्ठ, केपी सिंह, प्रवेंद्र राना, रविंद्र ब्रह्मचारी, नीतू सिंह, शरद गुप्ता, संजय दुबे, रानू वर्मा, विष्णुदेव पाठक, सुशील सोलंकी, अखंड प्रताप सिंह, रूद्रप्रताप सिंह, अर्जुन वैश्य, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना, मनोज चौहान, कुलदीप प्रतिहार, प्रतीक माहेश्वरी, प्रशांत कश्यप, सर्वेश दुबे मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks