गांव में दूर-दूर तक नहीं हुआ विकास,रिपोर्ट योगेश मुदगल

गांव में दूर-दूर तक नहीं हुआ विकास

एटा,मारहरा। नगर पालिका परिषद में शामिल नौ गांव के विकास पर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तमाम शिकायतों के बाद भी हठधर्मिता पर अड़ी पालिका गांव के विकास कार्य की ओर ताक भी नहीं रही है।
शासन ने पालिका परिषद सीमा विस्तार कर कस्बा से सटे नौ गांवों को शामिल किया है। शामिल हुए एक वर्ष से भी अधिक समय हो चुका है। पालिका की ओर से इन गांवों में विकास के नाम पर कोई काम नहीं कराया गया है। इन गांवों के हालत बद से बदतर हो चले हैं। गांव में टूटी नालियां के कारण घरों का गंदा पानी खुले में बह रहा है। गन्दे पानी से स्कूली बच्चों का निकलना भी दुश्वार हो गया है। अनेकों शिकायतों के बाद पालिका परिषद इस ओर कोई ध्यान नहीं दें रही है। जब ग्राम पंचायत पालिका में शामिल हुए थे। उस समय खरंजा निर्माण हुआ करता था। नगर पालिका में आने के बाद गांव में विकास की रफ्तार नहीं बढ़ी। गांव के लोग गंदगी और जलभराव से जूझ रहे हैं। नगला कोठी के मेन मार्ग पर एक वर्ष से पानी भरा रहता है। प्राइमरी, इंटर कॉलेज में शिक्षा को जाने वाले छात्र दलदल भरे मार्ग से गुजर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नगला परसी के हालात पूरी तरह खराब हो चुके हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks