हरियाणा में सपना चौधरी पर केस दर्ज,,भाभी से छूछक में मांगी क्रेटा कार, पलवल में भाई व मां पर भी FIR

गैर जमानती धाराओं में FIR
पलवल महिला थाना में सपना चौधरी, करण, नीलम के खिलाफ धारा 498ए, 377, 406, 323, 506, 34 IPC के तहत FIR हुई है। तीनों आरोपियों को 2 फरवरी को डीएसपी सतेन्द्र कुमार ने जांच में शामिल होने के लिए महिला थाना बुलाया था। इस दौरान आरोपी और पीड़ित पक्ष दोनों के वकील भी साथ रहे। डीएसपी ने केस जुड़े हर पहलू पर पूछताछ की। इसके बाद तीनों आरोपी वापस चले गए। सूत्रों के अनुसार, पलवल पुलिस फिर से तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुला सकती है।