वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया, जिससे कोहरे में वाहनों की दृश्यता बढ़ सके

राजेश कुमार शास्त्री

वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया, जिससे कोहरे में वाहनों की दृश्यता बढ़ सके

सिद्धार्थनगर। यातायात जागरूकता से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार किया गया एवम प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय यातायत टीम नें अभियान चलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया, जिससे कोहरे में वाहनों की दृश्यता बढ़ सके एवम सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके।
बताया जाता है कि सड़क सुरक्षा माह के तीसवे दिवस पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अमित कुमार आनन्द के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी यातायात देवी गुलाम के कुशल निर्देशन में प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय यातायात पुलिस टीम द्वारा पी0ए0 सिस्टम,पोस्टर पम्पलेट आदि के माध्यम से साड़ी तिराहा, पेट्रोल पम्प तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा आदि स्थानों पर यातायात जागरूकता से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार किया गया एवम प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय यातायत टीम द्वारा अभियान चलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया, जिससे कोहरे में वाहनों की दृश्यता बढ़ सके एवम सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सके,तथा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियम का पालन न करने वाले 22 वाहनों से 24500/-रू0 शमन शुल्क की कार्यवाही की गयी तथा आम जनमानस को हेलमेट व सीट बेल्ट धारण करने के पश्चात् ही वाहन चलाने और प्रत्येक दशा में यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भारी कमी लायी जा सके ।
]

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks