एसीसी कांवेंट स्कूल एटा पर कार्यक्रम में पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन

एटा।एसीसी कांवेंट स्कूल एटा पर कार्यक्रम में पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में एसीसी कांवेंट स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य अकरम खान ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों तथा एटा महोत्सव में वैरायटी शो कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विजेता छात्र छात्राओं को पुरुस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि अकरम खान ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगी कार्यक्रमों से बच्चों का बौद्धिक, शारीरिक विकास तो होता ही है साथ साथ उनमें आगे बड़ने का उत्साह भी पैदा होता है, जो उनके आने भविष्य में सार्थक रूप निभाता है, इस अवसर पर विद्यालय की हैड इंचार्ज सिस्टर जैसलेट ने कहा कि बच्चों को इस तरह के कार्यक्रम में प्रतिभाग करते रहना चाहिए जिससे वे पढ़ाई के अलावा अन्य रूप में भी अपने आपको स्थापित कर सकें, इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय की इंचार्ज हैड व अन्य शिक्षिकाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर श्रद्धा जैन, साक्षी जैन, उपासना सक्सेना, रीना गुप्ता, नंदिनी शर्मा, सिस्टर किरन, बबिता कुलश्रेष्ठ, ऋतु शर्मा, श्वेता तोमर, अजय प्रताप सिंह, सहित तमाम विद्यालय की शिक्षिकाएं सहित तमाम विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks