बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के साथ हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम संपन्न

बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम के साथ हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम संपन्न

कमपोजिट विद्यालय फतेपुर में ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अहरौरा मिर्जापुर
जमालपुर विकासखंड के कम पोजिट विद्यालय फतेपुर में गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया कि जैसे बच्चे अपने आंगन में खुलकर चहकते हैं उसी तरह 3 से 6 वर्ष के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों में ऐसा माहौल दिया जाए कि वह केंद्र व पहुंचकर खुलकर चहके और उनका विकास हो सके ।
कार्यक्रम में कमपोजिट विद्यालय फतेपुर के बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्कूल चलो अभियान के साथ ही बेसिक शिक्षा से संबंधित अन्य विषयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सकारात्मक संदेश दिया गया ।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विकास खंड अधिकारी रविंद्र सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा एवं आंगनवाड़ी हमारे समाज के विकास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है ।
आंगनवाड़ी में हमारे छोटे-छोटे बच्चे आते हैं जिनको पोषक तत्व देकर उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास किया जाता है ।हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती उन बच्चों पर और ज्यादा ध्यान दें और बेसिक शिक्षकों के साथ मिलकर कार्य करें जिससे बच्चों का संपूर्ण विकास हो सके ।
खंड शिक्षा अधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस अभियान के तहत आंगनवाड़ी के बच्चे भी पूर्ण रूप से शिक्षा के प्रति जागरूक बनते हुए उनका मानसिक विकास हो ।
आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चे उस तरह चहके जैसे वे अपने घर के आंगन में खुलकर चहकते हैं एवं खेलते हैं ।
एआरपी सौम्या श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा किसी भी व्यक्ति के विकास की पहली कड़ी है और उसमें आंगनवाड़ी का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है ।
एसआरजी सरिता तिवारी ने भी आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चों के संपूर्ण विकास पर जोर दिया ।
कार्यक्रम को ए आर पी सूर्य नारायण सिंह एवं जितेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया ।
इस अवसर पर नोडल संकुल शिक्षक अरविंद कुमार त्रिपाठी, अमरेश सिंह ,प्रभाकर सिंह ,स्वामी नित्यानंद सिंह , ए आर पी अजय वर्मा , सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks