अतुल सिवांगी पंडित नाईट का हुआ सफल आयोजन

एटा

अतुल सिवांगी पंडित नाईट का हुआ सफल आयोजन।

कार्यक्रम के अंत तक दर्शकों से भरा रहा पंडाल

रात्रि आठ बजे मंच पर आए शिवांगी और अतुल पंडित रात्रि लगभग बारह बजे तक हो गया था कार्यक्रम संपन्न

एक फ़रवरी की रात्रि आठ बजे से प्रदर्शनी पंडाल में अतुल पंडित म्यूजिकल नाइट का शुभारंभ हुआ, म्यूजिकल नाइट का आयोजन अनुज चौहान अध्यक्ष लॉयसं क्लब और एस एस आर ग्रुप ने संयुक्त रूप से किया था।

कल की नाईट के स्टार अतुल पंडित शिवांगी पंडित व् एंकर अनन्या सिंह सिंघानिया दोपहर दो वजे एटा के होटल एस जे डी में पहुंच गए थे, शाम को लगभग पांच बजे लायंस क्लब के अध्यक्ष अनुज चौहान ने होटल में पत्रकार वार्ता रखी, पत्रकार वार्ता में शिवांगी पंडित और अतुल पंडित ने पत्रकारों को अपने पूर्व के कार्यक्रमों के बारे में बताया और कुछ अपने हिट गाने भी गुनगुना कर सुनाएं पत्रकार वार्ता में करण प्रताप सिंह, शहरोज पत्रकार, आशु पंडित, अमित गुप्ता,अयूब,भरत वर्मा,दीपक पंडित, पंकज गुप्ता, चंचल लोधी,अशोक शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत लगभग सात बजे हो चुकी थी,कार्यक्रम को विधिवत रूप से शुरू करने से पहले सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन किया गया!

दीप प्रज्वलन प्रेमलता वर्मा डेविड,सीओ सदर राज राजकुमार सिंह एवं अनुज चौहान ने किया।

दीप प्रज्वलन के तुरंत बाद कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया गया, सर्वप्रथम एस एस आर ग्रुप ने कार्यक्रम में अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी जिससे पंडाल में बैठे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

उसके बाद अतिथियों का सम्मान किया गया!

बबलू चौहान अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक,एस एसआर ग्रुप के चेयरमैन विष्णु शर्मा एवं एस पी क्राइम को फूल माला पहनाकर व् बुके एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।

तदोपरांत शिवांगी पंडित ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी!

सिवांगी ने केवरें गीतों को गया जिसे सुनकर दर्शक झूम उठे, दर्शकों ने शिवांगी पंडित के साथ-साथ ना सिर्फ गाने गायक बल्कि नाचे भी।

बीच-बीच में अनुज चौहान लकी ड्रॉ निकालकर श्रोताओं को गिफ्ट भी देते रहे।

इसके बाद अतुल पंडित ने देश भक्ति एबं महादेव के भजनों को गाया,जिनसे पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया!

नई उम्र के युवा अनियंत्रित होकर स्टेज की तरफ आने लगे, पर पंडाल में लगी पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण मे कर लिया।

कार्यक्रम के अंत मे अतुल पंडित और शिवांगी पंडित का बुके और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सबसे अच्छी बात यह रही कि कार्यक्रम के संयोजक अनुज चौहान ने समय को बर्बाद नहीं किया उन्होंने कार्यक्रम में प्रतीक चिन्ह और सम्मान समारोह बहुत ही कम समय मे कर दिए।

अनुज चौहान के कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि वंहा वी.आई.पी कल्चर का नहीं लग रहा था!

सभी लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks