इलाहाबाद बैंक में बड़ा घोटाला
खातेधारकों के खातों से पैसा निकाल खा गयी बैंक, पर्दा डाल रहे मैनेजर

एटा । शहर की इलाहाबाद बैंक में बड़े गोलमाल की खबर ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया हैं । चर्चाओं और सूत्रों के अनुसार बैंक खाताधारकों के खाते से उनकी बिना मर्जी के पैसा निकाल कर खा गया । हालांकि इस मामले की सत्यता करने पर बैंक मैनेजर अश्वनी कुमार ने घटना होना तो स्वीकारी मगर बाकी मामले पर पर्दा डाल जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया ।