नालियों के बंद रहने से सड़क पर भरा रहता है पानी

नालियों के बंद रहने से सड़क पर भरा रहता है पानी

बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई

पानी की निकासी ना होने पर ग्रामीणों ने की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

एटा। थाना मिरहची के एटा कासगंज रोड पर नालियों के बंद होने के कारण हाईवे किनारे सड़क पर पानी भरा है। बाशिंदों के द्वारा बार-बार शिकायत करने के बाद भी नालियों की सफाई नही कराई जा रही। जिससे थोड़ी सी बरसात होने के कारण सड़क के किनारे जलभराब हो जाता है। परेशान बाशिंदों ने सुनबाई ना होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर नालियों की सफाई करने की मांग की है।
कस्बा मिरहची के एटा रोड़ पर शिकरबार मार्केट से लेकर पैट्रोल पम्प तक कि नालियां बन्द होने के कारण दुकानों के आगे थोड़ी सी बरसात में जल भराब हो जाता है। ग्रमीण व दुकानदार लंबे समय से नालियों को साफ करने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन लापरवाही के चलते नालियों की सफाई नहीं हो पा रही है। जिससे सड़क के आगे हर वक्त पानी भरा रहता है। ग्रामीणों ने कई बार विकास खंड कार्यालय पर भी शिकायत की है, लेकिन नालियों की सफाई नहीं हो सकी है। परेशान की बाशिंदों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर जल्द नालियों की सफाई कराने की मांग की है जैसे सड़क पर पानी न भर सकें। मांग करने वालों में माया प्रकाश, सत्य प्रकाश, जसबीर, उपेंद्र कुमार, शिशुपाल, धर्मेंद्र, वीरी सिंह, मनोज कुमार, ओमकार, राजपाल, नरेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, अरूण शिकरबार, देवेश शिकरबार सहित दर्जनों दुकानदारो।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks