दुबई ने अल मिनहाद शहर का बदला नाम , रखा ‘हिंद सिटी’

दुबई ने अल मिनहाद शहर का बदला नाम , रखा ‘हिंद सिटी’

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन रासिद अल मकतूम ने आदेश दिया है कि दुबई के शहर अल मिनहाद का नाम बदलकर हिंद सिटी कर दिया जाए. उनके आदेश के बाद अल मिनहाद शहर को चार जोेन्स में बांट दिया गया है और अब उन्हें हिंद 1, हिंद 2, हिंद 3 और हिंद 4 के नाम से जाना जाएगा.

आपको बता दें कि इस्लामिक देश संयुक्त अरब अमीरात में एक शहर का नाम बदलकर ‘हिंद सिटी’ कर दिया गया है. संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधान मंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने आदेश दिया है कि यूएई के एक जिले का नाम बदला जाए. उनके आदेश पर अल मिनहाद और इसके आसपास के इलाकों को अब हिंद सिटी के नाम से जाना जाएगा.

अल मकतूम ने अपनी पत्नी शेखा हिंद बिन्त मकतूम बिन जुमा के नाम पर इस जगह के नाम को बदलने की घोषणा की है. हिंद अरबी महिलाओं के बीच एक प्रचलित नाम है. हिंद सिटी 83.9 किलोमीटर में फैला है और उसमें चार प्रमुख जोन बनाए गए हैं- हिंद 1, हिंद 2, हिंद 3 और हिंद 4.

दुबई के इस शहर में अमीरात रोड, अल ऐन रोड और जेबेल अली-लेहबाब रोड सहित यूएई की कई प्रमुख सड़कें हैं. यह कोई पहली बार नहीं है जब यूएई में किसी महत्वपूर्ण स्थान का नाम बदल दिया गया हो. इससे पहले 2010 में, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने बुर्ज दुबई का नाम बदलकर बुर्ज खलीफा कर दिया गया था.

शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम संयुक्त अरब अमीरात के प्रभावी शासक माने जाते हैं. वह यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री होने के साथ-साथ दुबई के शासक भी हैं.

अल मकतूम संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम के तीसरे बेटे हैं. 2006 में अपने भाई मकतूम की मृत्यु के बाद, मोहम्मद ने उपराष्ट्रपति और शासक के रूप में पदभार संभाला था. अल मकतूम एक जाने-माने रियल एस्टेट डेवलपर भी हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks