
ट्रामा सेंटर की स्थापना के प्रयास शुरू, भेजा प्रस्ताव
कासगंज। मथुरा-बरेली हाइवे से होकर आने जाने वाले वाहन एवं राहगीरों के साथ-साथ जनपद वासियों को आगामी दिनों में ट्रामा सेंटर की सुविधा मिलेगी। इसका प्रस्ताव सांसद ने राज्य सरकार को भेजा है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग में शासन स्तर से भी जानकारी मांग ली हैं। इस पर पिछले दिनों में लखनऊ से एक टीम भी यहां आई थी। एक भूमि की पैमाइश संबंधी जानकारी जुटा ले गई।
यूं केंद्र व प्रदेश सरकार यहां मेडीकल कालेज की स्थापना की प्रक्रिया पर काम कर रही है। वहीं दूसरी ओर सांसद राजवीर सिंह राजू भैय्या ने स्वास्थ्य विभाग में शासन स्तर पर एक ट्रामा सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव दिया है। इस मामले में सांसद ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व सीएमओ अवधकिशोर समेत अधिकारियों से भी वार्ता की है। सांसद के प्रस्ताव पर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल परिसर में ही एक भूमि को इसके लिए उपयुक्त बताया। हालांकि स्थान को लेकर अभी शासन और जिला स्तर पर प्रक्रिया फाइनल नहीं हुई है, लेकिन सांसद का कहना है कि, जल्द ही भूमि का प्रबंध कर लिया जाएगा।