निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 21 शिक्षकों का वेतन काटा

निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 21 शिक्षकों का वेतन काटा

एटा, । प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने के लिए बीएसए व एबीएसए औचक निरीक्षण कर रहे हैं।

मंगलवार को बीएसए संजय सिंह ने ब्लॉक जलेसर क्षेत्र के 48 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। शिक्षा अधिकारियों को 21 सहायक अध्यापक, हेडमास्टर, शिक्षामित्र, अनुदेशक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने अनुपस्थित मिले शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशकों का एक दिन का वेतन रोका है। साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को ब्लॉक जैथरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान ललहट विद्यालय में शिक्षामित्र सुमन कुमारी, सहायक अध्यापक जितेंद्र सिंह, बहगो में सहायक अध्यापक सुरेश चंद्र, कुलदीप दुबे, शिक्षामित्र पुष्पा देवी, नगला रामजीत में हेडमास्टर कश्मीर सिंह, नगला जालिम में हेडमास्टर अनिल कुमार, ब्लॉक जलेसर के गांव सिरगवां में सहायक अध्यापक दिशा शर्मा, ब्लॉक जैथरा के गांव टिकाथर में सहायक अध्यापक रुचि शाक्य, हेडमास्टर लाल सिंह, भलोल में शिक्षामित्र शिखा यादव, मरहईया में शिक्षामित्र अनीता देवी, जसरथपुर में हेडमास्टर राजकुमार यादव, नगला सकटू में सहायक अध्यापक अरविंद कुमार, नगला रामजीत में सहायक अध्यापक कृष्ण प्रताप यादव, तौसइया किसानान में सहायक अध्यापक नवीन कुमार, अहरई में अनुदेशक रत्नेश कुमार, बहगो में अनुदेशक मनोज कुमार, ब्लॉक जलेसर के गांव मिसौली में अनुदेशक यतेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक जैथरा के गांव नगला सकटू सहायक अध्यापक कुमारी साधना, नगला रामजीत में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी करन कुशवाह अनुपस्थित मिले

निरीक्षण करने वालों में शामिल रहे यह शिक्षा अधिकारी

मंगलवार को ब्लॉक जैथरा, जलेसर क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में एबीएसए आनंद द्विवेदी, जिला समन्वयक एमडीएम अमित कुमार, समेकित शिक्षा अभियान डीसी संजय मिश्रा, एमआईएस इंचार्ज राजीव यादव, बीईओ पवन कुमार, बीईओ विनोद कुमार, बीईओ धर्मराज सिंह शामिल रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks