लोक सेवा न्यायिक प्रधिकरण के उपाध्यक्ष बने आई.ए.एस.सुरेश चन्द्रा , हर्ष

लखनऊ / एटा ( दीक्षित टाइम्स ) उत्तर प्रदेश के सुयोग्य व तेज तर्रार वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी सुरेश चंद्रा को उत्तर प्रदेश सरकार ने गत मगंलवार को अपर मुख्य सचिव श्रम एंव नियोजन के पद से रिटायर्ड होते ही आज बुधवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा न्यायिक प्राधिकरण का उपाध्यक्ष प्रशासन नियुक्त कर बहुत बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की है ! ज्ञातव्य हो कि अपने आई.ए.एस. के सेवाकाल में प्रदेश के अत्यधिक पिछडे जनपद एटा में बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तथा उसके बाद वर्ष 2000 में एटा के सफल जिलाधिकारी तथा उसके बाद 2008 में नवगठित अलीगढ़ मंडल के पहले मंडलायुक्त बनकर फिर शासन में प्रमुख सचिव के बाद अपर मुख्य सचिव श्रम एवं नियोजन उत्तर प्रदेश के पदीय दायित्वों का सफल निर्वहन कर शासन की योजनाओं का सफल क्रियान्वन से खुश होकर उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उन्हें रिटायर्ड होते ही पुन: एक बहुत बडी नई जिम्मेदारी देकर उनके परिवारीजनों व शुभचिन्तकों को खुशनुमा माहौल देकर क्रतार्थ कर अतुलनीय सराहनीय कार्य किया है ! जिससे खासकर एटा जिले के लोगों में वरिष्ठ सर्जन डा. राजीव कुलश्रेष्ठ , वरिष्ठ पत्रकार राकेश कश्यप , भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के राष्ट्रीय सगंठन मंत्री रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य , देवेन्द्र लोधी एड. सहित सैकडों शुभचिन्तकों ने हर्ष व्यक्त किया है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks