UP16 सीरीज के यह एक लाख वाहन आज से होंगे जब्त, सड़क पर टकटकी लगाए बैठे अफसर –

नोएडा ,गौतमबुद्ध नगर वालों के लिए जरूरी खबर : UP16 सीरीज के यह एक लाख वाहन आज से होंगे जब्त, सड़क पर टकटकी लगाए बैठे अफसर –

नोएडा : अगर आपके पास भी यूपी 16 सीरीज की गाड़ी है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। आज से अगर सड़क पर कुछ चुनिंदा गाड़ी निकलेगी तो अफसर उनको सीज कर देंगे। तत्काल इन गाड़ियों को जब्त कर लिया जाएगा। ऐसे वाहनों की संख्या एक लाख से भी अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे 1.19 लाख वाहन है।

UP16 Z सीरीज के वाहन होंगे जब्त

आरटीओ ने करीब 1.19 लाख पुरानी गाड़ियों के मालिकों को नोटिस भी जारी कर दिया है। इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन बुधवार को खत्म हो गया है। यह 1.19 लाख वाहन UP16 Z सीरीज के है। जिनका रजिस्ट्रेशन आज बुधवार 1 फरवरी 2023 को समाप्त हो गया है। अगर अब इस सीरीज के वाहन सड़कों पर निकलेंगे तो तत्काल उनको जब्त कर लिया जाएगा।

परिवहन विभाग ने बनाई 6 टीमें

इस अभियान और एक्शन के लिए परिवहन विभाग ने जिले में 6 टीमों का गठन किया है। बुधवार से ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि बड़े स्तर पर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह से ही परिवहन विभाग के अधिकारी सड़कों पर तैनात हैं। उच्च अधिकारियों ने आदेश दिए हैं कि अगर यूपी 16 जेंट्स देश के वाहन सड़कों पर दिखाई दे तो तत्काल उनको जब्त कर लिया जाए।

बड़े स्तर पर शुरू करवाया जाएगा अभियान

गौतमबुद्ध नगर में यूपी 16 से यूपी 16 जेड से शुरू होने वाले नंबर इन 15 साल पुराने वाहनों की श्रेणी में आते हैं। केंद्र सरकार की ओर से जारी स्क्रैपीज पॉलिसी में लोगों के दिलचस्पी न दिखाने के बाद परिवहन विभाग ने ये सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। आज से 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों को जब्त कर स्क्रैप किया जाएगा। जब्त किए जाने वाले वाहनों में निजी के साथ ही सरकारी भी हैं। यह अभियान नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बड़े स्तर पर शुरू करवाया जाएगा। इससे पहले एनजीटी के आदेश पर परिवहन विभाग ने बड़ी संख्या में पेट्रोल और डीजल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया था।

1,19,612 गाड़ियों का रजिस्‍ट्रेशन कैंसल

परिवहन विभाग के अधिकारी बताते हैं कि 15 साल पुरानी सभी गाड़ियों के मालिकों को नोटिस दो महीने पहले ही भेजा जा चुका है। ऐसे वाहन मालिकों को स्क्रैप पॉलिसी के तहत छूट या फिर परिवहन विभाग से एनओसी लेकर दूसरे राज्यों में जाने की छूट है। ऐसे वाहन स्वामी की तरफ से स्क्रैप पॉलिसी और एनओसी को लेकर अपेक्षा के अनुरूप दिलचस्पी ना दिखाए जाने के कारण ही विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि एनजीटी के आदेश के बाद गौतमबुद्ध नगर में परिवहन विभाग ने 15 साल पुरानी 1,19,612 गाड़ियों का रजिस्‍ट्रेशन कैंसल किया है। इन गाड़ियों पर कार्रवाई की जाएगी।

व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी

वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी को लाया गया है। इस पॉलिसी को सरकार द्वारा साल 2021 में लाया गया था। जिसका उद्देश्य 20 साल पुराने प्राइवेट गाड़ियों और 15 साल पुरानी कॉमर्शियल गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने का है। कुल मिलाकर इस पॉलिसी के तहत प्राइवेट कारें सड़क पर सिर्फ 20 साल तक चल सकती हैं और कॉमर्शियल कारें केवल 15 साल तक चल सकेंगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks