कोयला माफिया हरियाली पर आरा चला कर धधका रहे हरे पेड़ो की लकड़ियो से अवैध कोयले की भट्ठियां –

कोयला माफिया हरियाली पर आरा चला कर धधका रहे हरे पेड़ो की लकड़ियो से अवैध कोयले की भट्ठियां –
(जिम्मेदार अधिकारी मौन)
गोण्डा – जनपद के थाना परसपुर अंतर्गत शाहपुर चौकी क्षेत्र के मठहन पुरवा कोडरी ग्राम पंचायत चरसड़ी व रायपुर शिवगढ़ ग्राम पंचायत में अवैध रूप से हरे पेड़ों का कटान कर अवैध कोयला बनाने की भट्टी का संचालन धड़ल्ले से कोयला/वन माफिया राजबख्श यादव पुत्र जगजीवन द्वारा किया जा रहा है इस पर जब अवैध कोयला भट्टी संचालक राजवक्स से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम कोई चोरी छुपे नही खुलेआम अवैध कोयले का कारोबार कर रहे है आपको क्या लगता है बिना किसी के जानकारी के अवैध कार्य कर रहे है और बिना जानकारी के क्या कोई अवैध कार्य कर पाएगा वही दूसरी तरफ जब ग्रामीणो से बात की गई तो उन्होने नाम न छापने की शर्त पर बताया की यह अवैध कोयला भट्टी का काला कारोबार राज वक्स द्वारा हरे पेड़ो की कटान कर वर्षो से किया जा रहा है कार्यवाही तो दूर अभी तक कोई पूछने नही आया जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है की अवैध कोयला भट्टी संचालक व ग्रामीणो के वक्तव्य में सत्यता है और कही ना कही कुछ तो गड़बड़ है किसी ना किसी की मिलीभगत है क्योकि अगर मिलीभगत ना होती तो माफिया पर कार्रवाई होती और इतने दिनो से यह अवैध कोयले का काला कारोबार संचालित ना हो रहा होता इस पर जब क्षेत्रीय बनाधिकारी से बात की गई तो उन्होने बताया कि हमारे जानकारी में नही है यदि ऐसा है तो जांच करवा कर कार्यवाही की जाएगी क्षेत्रीय वनाधिकारी के वक्तव्य पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है कि इतने दिनो से उनके क्षेत्र में अवैध कोयले का कारोबार हो रहा है और उनको जानकारी नही है आखिर क्यो बताते चले कि सरकार ने वातावरण प्रदूषण व हरे पेड़ो के संरक्षण के मद्देनजर अवैध कोयला बनाने की भट्ठियों पर सख्ती से रोक लगा रखा है और लाइसेंस की व्यवस्था विशेष शर्तो के साथ मानक निर्धारण किया हुआ है लेकिन यहा तो बिना किसी मानक शर्त और लाइसेंस के ही बिना किसी रोक-टोक के बेहिचक अवैध भट्टी का संचालन किया जा रहा है आखिर क्यो इसे जिम्मेदार विभाग के चंद कर्मचारियो की मिलीभगत कहे अथवा मेहरबानी क्या है राज आखिर क्यो मौन बैठे है जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी क्यो नही जा रही है इस काले कारोबार पर उनकी नजर ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks