सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को माला पहनाकर व उपहार, धार्मिक ग्रंथ आदि भेंटकर सम्मानित किया गया

राजेश कुमार शास्त्री

सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को माला पहनाकर व उपहार, धार्मिक ग्रंथ आदि भेंटकर सम्मानित किया गया

सिद्धार्थनगर । सेवानिवृत्त हुए 06 पुलिसकर्मियों को अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर नें पुलिस लाइन सभाकक्ष में उज्ज्वल कामनाओं के साथ की गयी ससम्मान विदाई ।आज मंगलवार को जनपद सिद्धार्थनगर से 06 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए । इस अवसर पर "पुलिस लाइन्स सभागार" में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारीगण हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया ।

अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन सभाकक्ष में उज्ज्वल कामनाओं के साथ दी गयी ससम्मान विदाई । इस अवसर पर सर्वप्रथम सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों से उनका परिचय प्राप्त करते हुये सेवाकाल के अनुभवों के बारे में वार्ता की गयी । विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को माला पहनाकर व उपहार, धार्मिक ग्रंथ आदि भेंटकर सम्मानित किया गया । उनके द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना गया, साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बेझिझक सम्पर्क करने की बात कही गयी । महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को उनके सुखद, आनन्दपूर्ण व उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये सम्मानपूर्वक विदाई की गयी । विदाई समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक लाइन्स, पीआरओ0 पुलिस अधीक्षक/रिज़र्व पुलिस लाइन्स में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे |

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के विदाई में उ0नि0 गोपश्वर सिंह नियुक्ति स्थान थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर व उ0नि0 अशोक कुमार यादव नियुक्ति स्थान थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर व उ0नि0स0पु0
महिमा प्रसाद नियुक्ति स्थान पुलिस लाइन जनपद सिद्धार्थनगर व उ0नि0 ओपेन्द्र सिंह नियुक्ति स्थान थाना सदर मालखाना जनपद सिद्धार्थनगर व उ0नि0 किशोरी लाल नियुक्ति स्थान थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर व आरक्षी संजय कुमार पाण्डेय नियुक्ति स्थान थाना एयरपोर्ट कुशीनगर जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks