
एटा- थाना जलेसर को मिली बड़ी सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पर पंजीकृत मुअसं-37/2023 धारा 376डी,377,452 भादवि0 में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्तर से विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1.श्रीपाल पुत्र रामखिलाडी निवासी खेडिया खाती थाना जलेसर जिला एटा
2.देवेन्द्र पुत्र चरन सिंह निवासी खेडिया खाती थाना जलेसर जिला एटा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- व0उ0नि0 श्री अजब सिंह
- उ0नि0 श्री शिव कुमार
- का0 परमवीर सिंह
- का0 सुमित कुमार