
एटा-थाना कोतवाली नगर को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को चोरी के ई रिक्शा सहित किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मुअसं- 78/23 धारा 379, 411 भादवि के में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को आज दिनांक 31.01.2023 को समय करीब 14:00 बजे सकीट रोड एटा से चोरी किए हुए ई रिक्शा सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.सचिन दुवे पुत्र शिवमंगल दुवे निवासी करतला थाना वागवाला एटा
बरामदगी –
1.एक ई रिक्सा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1.उ0नि0 श्री संजय सिंह
2.का0 राहुल कुमार