सुहागन बनने के चंद घंटों बाद दुल्हन की मौत –

गाजियाबाद में एक विवाह ऐसा भी : शादी की खुशी मनाने आए मेहमान मातम में शामिल होकर गए, सुहागन बनने के चंद घंटों बाद दुल्हन की मौत –

गाज़ियाबाद : कहते हैं शादी एक अटूट संबंध होता है, जिसको हर कोई निभाना चाहता है। माना जाता है कि शादी के बाद व्यक्ति का नया जीवन शुरू होता है, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी अनहोनी हो जाती है, जिसको इंसान आजीवन बर्दाश्त नहीं कर सकता। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां पर शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन की मौत हो गई। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है तो दूसरी ओर दोनों परिवार में मातम छाया हुआ है। वहीं, दूल्हा भी सदमे में चला गया है।

वैशाली त्यागी का ढोल-नगाड़े और कार्यक्रम से हुआ था स्वागत

मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ पीलीभीत में तैनात इंजीनियर पारस त्यागी की शादी गाजियाबाद की रहने वाली वैशाली त्यागी से हुई थी। बीते शुक्रवार को पारस त्यागी अपनी नवेली दुल्हन को लेकर गाजियाबाद अपने घर पहुंचा था। पूरे घर में खुशी का माहौल था, चारों तरफ ढोल-नगाड़े और कार्यक्रम हो रहे थे। महिलाएं नाच-गाना कर रही थी, सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था।

कैसे हुई मौत

अगले दिन शनिवार की सुबह वैशाली पहली सुहागरात के बाद बाथरूम में नहाने के लिए गई। बताया जा रहा है कि वहां पर गीजर के पानी से वैशाली त्यागी नहा रही थी। उसी दौरान गीजर से निकलने वाली गैस से वैशाली का दम घुट गया। जब घर वालों को पता चला तो उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने वैशाली त्यागी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद वैशाली के मायके और ससुराल वालों में मातम छा गया।

शादी की खुशी मनाने आए मेहमान मातम में शामिल होकर गए

शादी की खुशी मनाने आए मेहमान गए ही नहीं थे कि इतने में वैशाली की मौत हो गई। जो लोग शादी की खुशी में शामिल होने आए थे, वह वैशाली के अंतिम संस्कार में शामिल होकर गए हैं। यह घटना पूरे जागृति विहार में चर्चा का विषय बनी हुई है। पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है।

मायके वालों ने पोस्टमार्टम करवाने से किया इंकार

घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने वैशाली के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कहा, लेकिन वैशाली के मायके वालों ने मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम अपनी कार्यवाही करें बिना ही वापस लौट गई। वहीं, दूसरी ओर इस घटना के बाद दूल्हा पारस त्यागी सदमे में चला गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks