मेला/महोत्सव भारत की संस्कृति है मेले महोत्सव से सामाजिक समरसता का लोगों में सन्देश जाता है

राजेश कुमार शास्त्री

मेला/महोत्सव भारत की संस्कृति है मेले महोत्सव से सामाजिक समरसता का लोगों में सन्देश जाता है

सिद्धार्थनगर । सिद्धार्थनगर महोत्सव 2023 के कार्यक्रम में आज तीसरे दिन स्वच्छ भारत मिशन विषयक कार्यशाला/गोष्ठी का कार्यक्रम मुख्य अतिथि मंत्री, जल शक्ति, भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में सिद्धार्थनगर महोत्सव पाण्डाल में सम्पन्न हुआ।
स्वच्छ भारत मिशन विषयक कार्यशाला/गोष्ठी के अवसर पर सर्वप्रथम जनप्रतिनिधियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर एवं गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री, जल शक्ति, भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
इसके पश्चात शिवपति इन्टर कालेज, शोहरतगढ़ की छात्राओ द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा रजिस्टर्ड दल द्वारा स्वातग गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री, जल शक्ति, भारत सरकार श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सिद्धार्थनगर महोत्सव के आयोजन हेतु जिला प्रशासन की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी।
मंत्री ने कहा कि इस पवित्र धरती की धूल को अपने माथे पर लगाना चाहता हूॅ। सिद्धार्थनगर महोत्सव उ0प्र0 के साथ ही विश्व पटल पर भी अपनी पहचान बना रहा है। मेला/महोत्सव भारत की संस्कृति है। मेले महोत्सव सामाजिक समरसता का सन्देश देते है। इस भव्य आयोजन में शामिल होना मेरे लिए गौरव की बात है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि 2014 में पहली बार मै सांसद बना हूॅ। इससे पहले थल सेना मे रहकर देश की सेवा करने का सौभाग्य मिला था। मेले महोत्सव के आयोजन से स्थानीय उत्पादो का आगे बढ़ने का मौका मिलता है। मुख्यमंत्री जी द्वारा एक जनपद एक उत्पाद के रूप में सिद्धार्थनगर में काला नमक चावल को चयनित किया गया है। भारत कृषि और ऋषि परम्परा का देश है। काला नमक सुपर फूड के साथ गुणकारी धान के रूप में है। युनाइटेड नेशन ने इस वर्ष को मिलेट वर्ष के रूप में घोषित किया है। बुद्ध को मानने वाले लोग काला नमक चावल को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते है। महात्मा बुद्ध ने अपने हाथ से प्रसाद के रूप में लोगो को दिया था। हमारा देश आज खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर है तथा दूसरे देशो को अनाज दे रहे है। हमारे देश में खाये जाने योग्य हर पदार्थ पैदा होता है। काला नमक भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में अपना योगदान देगा। प्रधानमंत्री जी ने कृषि के क्षेत्र में भी अनेक कार्य किये है। आजादी के 75 वर्ष के इस अमृत कालखंड में सभी लोकसभा क्षेत्रों में 75 अमृत सरोवरो का निर्माण कराये जाने के लिए प्रधानमंत्री जी द्वारा कहा गया जिसमें सिद्धार्थनगर ने लक्ष्य से अधिक 272 अमृत सरोवर का निर्माण कराया है। इसके लिए जिला प्रशासन एवं प्रधानगण को बधाई दी।
मुख्य अतिथि मंत्री, जल शक्ति, भारत सरकार श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने हेतु हर घर जल योजना शुरू की गयी है। देश में 45 करोड़ जन-धन-खाते खोले गये। सभी को शौचालय दिया जा रहा है। देश में उत्तर प्रदेश ने सबसे अधिक शौचालय बनाने का कार्य किया है। उ0प्र0 में 55 हजार से अधिक सामुदायिक शौचालय बनाये गये है। भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक संसाधन दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित देश बनायेगे। मंत्री जी द्वारा पुनः सिद्धार्थनगर महोत्सव के आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी।
स्वच्छ भारत मिशन विषयक कार्यशाला/गोष्ठी कार्यक्रम के अवसर पर सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने कहा कि मुख्य अतिथि मंत्री, जल शक्ति, भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत जी का गौतम बुद्ध की धरती पर स्वागत किया। सांसद डुमरियागंज ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के प्रयास से आज भव्य काशी दिव्य काशी बन गयी है। अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का निर्माण हो रहा है। धार्मिक स्थलो पर आरती होती है। उसी तरह जनपद सिद्धार्थनगर में हिमालय से निकलने वाली बाणगंगा के घाट बनाकर वहां पर भी भव्य आरती करायी जाये। इसके लिए घाट पर सीढ़ी बनाये जाने हेतु मंत्री जी से मांग की गयी। सांसद जी ने कहा कि जनपद सिद्धार्थनगर में लक्ष्य से अधिक अमृत सरोवरो का निर्माण कराया गया है। बाढ़ से बचाव के लिए देश में दो बड़ी परियोजनाएं थी जिसमें से एक परियोजना जनपद सिद्धार्थनगर को मिली है। जिसके अन्तर्गत भोजपुर-शाहपुर बांध का निर्माण कराया जायेगा। सांसद जी ने मंत्री जी को अवगत कराया कि मनरेगा योजनान्तर्गत लेबर फन्ड में बजट आता है लेकिन मैटेरियल फन्ड में बजट नही आता है जो बड़ी समस्या है उसके निराकरण हेतु मंत्री जी से मांग की गयी।
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने मा0 मंत्री जी का स्वागत करते हुए कहा कि इस धरती से पूरे विश्व को शान्ति और अंहिसा का सन्देश गया है। विधायक जी ने कहा कि केन्द्र/प्रदेश में भाजपा की सरकार है और ईमानदारी के साथ कार्य किया जा रहा है। लोगो को पात्र योजनाओ का लाभ मिल रहा है। विधायक जी ने मंत्री जी से मोहाना से उसका कूड़ा नदी पर अधूरे बांध के निर्माण को पूर्ण कराने का अनुरोध किया गया।
विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन विषयक कार्यशाला/गोष्ठी के अवसर पर मंत्री जी का स्वागत करते हुए कि यह ईमानदार सरकार है भ्रष्टाचारी जेल जायेगे। केन्द्र/प्रदेश सरकार अच्छा कार्य कर रही है। सिद्धार्थनगर महोत्सव-2023 के आयोजन हेतु आयोजन समिति एवं समस्त अधिकारियों को बधाई दी।
अतिथि एवं जनप्रतिनिधिगणों द्वारा काला नमक विषय पर नजीर मलिक एडवोकेट की पुस्तक का विमोचन किया गया तथा उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना से सम्मानित ग्राम प्रधानो को प्रमाण-पत्र दिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा मुख्य अतिथि मंत्री, जल शक्ति, भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत को स्मृति चिन्ह भेट किया गया तथा समस्त जनप्रतिनिधिगण का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया गया। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही द्वारा मुख्य अतिथि मंत्री, जल शक्ति, भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेट किया गया।
इस कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राम कुमार कुवंर, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks