कोहरे और हवा के साथ फिर लौटी ठंड,दो दिन यूपी में बारिश के आसार,पश्चिमी यूपी में ओला गिरने की चेतावनी

लखनऊ।पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवा फिर से चलनेलगी है।जिससे 27 जनवरी से ही पारा नीचे गिरने लगा है।इसका अधिक असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखाई दे रहा है।लखनऊ और अन्य इलाकों में भी पारे में बदलाव हुआ है। शनिवार सुबह से पारे में गिरावट दर्ज की गई। 15 से अधिक शहरों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम रहा।
बीते कुछ समय से रात और दिन के पारे में सामान्य से अधिक या बराबर ही दर्ज।ये ठंड अस्थायी है,बल्कि मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रविवार 29 जनवरी से ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में पारे में बढ़ोतरी होने से राहत मिलेगी। पूर्वी इलाके में रहात 30 जनवरी से मिल सकती है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक रात ठंडी है, लेकिन दिन में राहत मिल रही है। 29 और 30 को प्रदेश में बारिश के आसार हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। गरज चमक पूरे प्रदेश में रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओला गिरने की संभावना है।