उचित दर की दुकानों पर उतरेगा राशन, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज, । जिले में उचित दर विक्रेताओं की दुकान तक खाद्यान न पहुंचाने की शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। उचित दर बिक्रेताओं की शिकायत पर खाद्यान के वितरण की जिम्मेदारी तीनों एसडीएम को सौंपी हैं। खाद्यान के उचित दर विक्रेताओं के यहां पहुंचने का सत्यापन अब लेखपालों के द्वारा किया जाएगा।
डीएम हर्षिता माथुर को शिकायत मिली थी कि ठेकेदार उचित दर विक्रेताओं की दुकानों तक खाद्यान नहीं पहुंचा रहे हैं। शहर में अन्य स्थानों पर या सड़क किनारे उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान उपलब्ध करा रहे हैं, जिसकी वजह से उचित दर बिक्रेताओं को तौल व दुकान तक खाद्यान ले जाने में अधिक व्यय करना पड़ रहा है। डीएम ने सात ब्लॉक में सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी के सत्यापन के लिए एसडीएम को पत्र जारी किया है। एसडीएम पंकज कुमार के द्वारा कासगंज, सोरों के द्वारा खाद्यान बितरण का सत्यापन कराया जाएगा। पटियाली, सिढ़पुरा व गंजडुंडवारा में एसडीएम रवेंद्र कुमार सत्यापन कराएंगे। एसडीएम ऋतु सिरोही के द्वारा सहावर व अमांपुर में खाद्यान वितरण का सत्यापन होगा। एसडीएम लेखपालों की तैनाती कर यह सत्यापन कराएंगे। जिससे उचित दर बिक्रेताओं के उनकी दुकान पर ही खाद्यान मिले। लेखपाल दुकान पर पहुंचकर खाद्यान उतरने का फोटो लेकर भी एसडीएम को देंगे।