गजेंद्र निर्विरोध चुने गए कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव में गजेंद्र सिंह चौहान बबलू को निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुना गया। चुनाव अधिकारी एएसडीएम अलंकार अग्निहोत्री ने चुनाव की घोष्णा की। अध्यक्ष पद की घोषणा होते ही उनके समर्थकों और बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप जैन, एमएलसी आशीष यादव आशू, डीसीबी चेयरमैन भूपेंद्र सिंह, सुनील सोलंकी, उमेश प्रताप सिंह चौहान मधू, एमपी सिंह चौहान, सुधीर चौहान, संजय सोलंकी, उमेश पुंडीर, बैंक के निदेशक सुरेंद्र शाक्य, रमाकांत शुक्ला, मैनेजर प्रदीप कुमार सिंह, सोनू चौहान, राजेंद्र सिंह राठौर, सुधीर राघव, दिनेश प्रताप सिंह, अनुज चौहान, हर्षराज, आशीष जादौन, अखंड प्रताप सिंह, देवेंद्र सोलंकी आदि सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया।