३६ घंटे में किशोरी की हत्या का राजफाश : दादा व पिता सहित दो बाल अपचारी गिरफ्तार

३६ घंटे में किशोरी की हत्या का राजफाश : दादा व पिता सहित दो बाल अपचारी गिरफ्तार।
कासगंज।थाना ढोलना के अन्तर्गत ग्राम जहांगीर पुर में दो दिन पहले सरसों के खेत में एक १६ वर्षीय किशोरी का शव पुलिस ने बरामद किया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में तथा ढोलना पुलिस, सर्विलांस एवं एस ओ जी टीम सहित तीन टीमों का गठन करके अतिशीघ्र घटना को अनावरण करने के निर्देश दिए थे। जिस पर फील्ड यूनिट और डाग स्क्वायड टीम ने एकत्र किए साक्ष्यों के आधार पर मृतका के दादा और पिता को हिरासत में ले लिया और कड़ी पूछताछ के बाद उन्होंने पुलिस को बताया कि किशोरी किशोरी के अपने गांव में ही एक नाबालिग से प्रेम संबंध थे जिसके चलते सुबह ०४बजे मकान के पीछे उस लड़के साथ आपत्ति जनक स्थिति में दादा और पिता ने देख लिया और उस लड़के और उसके दोस्त को पकड़ने की कोशिश की लेकिन अंधेरे का लाभ उठा कर दोनों भागने में सफल रहे , और किशोरी को झकझोरने में हमें से उसकी मौत हो गई। और उन्होंने उसके शव को सरसों के खेत में छिपा दिया। इस तरह ३६ घंटे में ही घटना को अनावृत कर दादा थान सिंह पुत्र स्व.बहोरी लाल और पिता राकेश पुत्र थान सिंह और दो बाल अपचारियों को भा दंवि.की धारा ३०४ ,२०१ ,१९५ ,३५४घ व ७/८ पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। और धारा ३०७ का लोप किया गया। इस तरह हत्या की झूठी सूचना और पुलिस को हत्या के साक्ष्य मिटाने के आरोप तय किए गए।
डॉ विनय शौनक चीफ रिपोर्टर दिल्ली टाइम्स न्यूज कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks