एफस पी पब्लिक स्कूल के स्नेह सम्मेलन में दीप प्रज्वलन करके उद्घाटन करते हुए BMF चे आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड

एफस पी पब्लिक स्कूल के स्नेह सम्मेलन में दीप प्रज्वलन करके उद्घाटन करते हुए BMF चे आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड

कार्टून और डोरेमोन देखेंगे तो कार्टून बनेंगे और महापुरुषों की कथा सुनाएंगे, महापुरुषों के कार्यों को देखोगे तो उनकी तरह बनोगे ।
एस पी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम में उपरोक्त कथन आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड द्वारा बच्चों के पालकों को किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि आचार्य डॉ प्रशांत गायकवाड (गिनीज रिकॉर्ड होल्डर, ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान (भारत), राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित, भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष – बॉलीवुड फोरम), डॉ ईश्वर जी नांदापूरे(ऑथर एवं फिलोसोफर), शालिनी माइवाल वुमन अचीवर्स अवार्डि( विश्व विख्यात कथक नृत्यांगना), संजय जी पेंढारकर अध्यक्ष तथा डायरेक्टर यश पेंढारकर जी के हाथों दीप प्रज्वलन करके हुआ।
अतिथियों का शॉल श्रीफल तथा पौधे देकर सम्मान किया गया।
डॉ ईश्वर जी नांदापूरे जी ने कहा के बच्चों के उम्र के हिसाब से ही उन्हें पढ़ाया जाए और जिस चीज का उन्हें मतलब समझ में आए वही चीज उन्हें सिखाई जाए।
शालिनी माइवाल जी ने बच्चों को भारतीय कला तथा संस्कृति के बारे में बता कर, देवी स्तुति की प्रस्तुति अपने नित्य द्वारा करते हुए बच्चों को जीवन में ईश्वर की आराधना का महत्व अधोरेखित किया। डॉ गायकवाड जी ने एसपी पब्लिक स्कूल द्वारा किए जा रहे उपक्रम और एस पी स्कूल द्वारा जो बच्चे आज दुनिया में नाम कमा रहे उनका स्वागत किया उनकी सराहना की और बच्चों को प्रोत्साहित किया। संस्था के अध्यक्ष संजय पेंढारकर जी ने स्कूल की गतिविधियों के बारे में पालकों को अवगत कराया और बच्चों ने स्नेहसंमेलन में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी और सारे उपस्थित जनों का मन मोह लिया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks