
अखिल भारतीय पत्रकार सम्मेलन
पत्रकारिता मानसिक दबाव की दृष्टि से विश्व के पहले कठिनतम 5 व्यवसायों में से एक – अजय पांडे
फोटो
एटा। उक्त बात एटा महोत्सव में आयोजित अखिल भारतीय पत्रकार सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में
बी पी एन टाइम्स के समूह संपादक एवम् सुप्रीम कोर्ट के वकील अजय पांडे ने कही।
एटा जनपद में चल रहे एटा महोत्सव में आज अखिल भारतीय पत्रकार सम्मलेन का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार राकेश भदौरिया के संयोजकत्व में किया गया। पत्रकार सम्मलेन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के मन्त्री श्रम एवं सेवायोजन रघुराज सिंह जिला अधिकारी एटा अंकित कुमार अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा उदय शंकर सिंह, कमांडेंट पीएसी आदित्य प्रकाश ने किया। इस अवसर पर पत्रकारों ने वर्तमान में पत्रकारिता के समक्ष चुनैतिया विषय पर अपने अपने विचार व्यक्त किए
सम्मलेन का विषय प्रवर्तन राहुल गुप्त एडवोकेट के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि श्रष्टि के जन्म के समय से ही आदि पत्रकार नारद ऋषि के द्वारा ये परम्परा शुरू है। वर्तमान पत्रकारिता उसी की वाहक है। पत्रकारिता में चुनौतियां आदि काल में भी थीं,स्वाधीनता संग्राम के समय में भी थीं और वर्तमान में सोशल मीडिया के सैलाब के इस दौर में भी हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए समकालीन चौथी दुनिया पत्रिका के प्रधान संपादक प्रवीन चौहान ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता का जैसे जैसे दायरा बढा है वैसे वैसे पत्रकारिता की चुनौतियाँ भी बढ़ीं हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी क्षेत्र हों सभी छेत्रों की अपनी अपनी चुनौतिया हैं।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ 0 अजय कुमार पांडेय ने कहा कि पत्रकारिता मानसिक दबाव की दृष्टि से विश्व के पहले कठिनतम 5 व्यवसायों में से एक है। इतना चुनौतीपूर्ण व्यबसाय होने के वावजूद भी पारिश्रमिक की दृष्टि और सेवा लाभ के नजरिये से बहुत ही कमजोर है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी पेशेगत चुनौतियों से ठीक से निबटना आना चाहिए और साथ में ये भी ध्यान रखना चाहिए कि हमारी और हमारे व्यवसाय की साख न गिरे।
वरिष्ठ पत्रकार और पत्रकार सम्मलेन के संयोजक राकेश भदौरिया ने कहा कि वर्तमान पत्रकारिता के सामने चाहे कितनी भी बड़ी चुनौतियां खड़ी हों लेकिन पत्रकारों को उनके मार्गदर्शन से डिगा नहीं सकती। उन्होंने कहा भारत में मीडिया पर हमले हों रहे हैं उनको शाशन एवं सत्ता की कठपुतली बनाया जा रहा है जो कि किसी भी देश के लिये बहुत ही ख़तरनाक ट्रेंड हैं।
अंतर राष्ट्रीय खेल पत्रकार अभय सिंह राठौर ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें विश्व के साथ चलने के लिये अपने देश की व्यवस्थाएं तंत्र एवं सोच को विश्व स्तरीय बनाना पड़ेगा।
शिक्षक एमएलसी मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकार उस चीज को खोज कर लाते हैं जो तथ्य सामान्य दृष्टि से हमें दिखाई नहीं पड़ता। इसलिए पत्रकारिता समाज हित में बहुत ही आवश्यक एवं उपयोगी भूमिका निभाती है।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी ने कहा कि जैसे साहित्य समाज का दर्पण होता है ठीक वैसे ही पत्रकारिता राजनेताओं को आइना दिखाकर सचेत करने का काम करती है।
दिल्ली से पधारे वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद ज्ञानेंद्र रावत ने कहा कि पत्रकारो के आपसी मनभेद और मतभेद किसी भी बाहरी चुनौती से ज्यादा बड़े हैं। आपसी मतभेदों के चलते ही पत्रकार कमजोर होता है।
पर्व विधायक पटियाली ममतेश शाक्य ने कहा कि पत्रकार देश व समाज के लिये बहुत काम करते हैं। उसके एवज में उनके पारिश्रमिक और सुख सुविधाएँ बहुत कम हैं। उन्हें भी सुरक्षित करने के लिये पेंशन आदि का होना अति आवश्यक है।
इस अवसर पर एटा के जिला अधिकाती अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता जगत में नये पत्रकार अपने यूट्यूब चैनल से सूचना तंत्र विकसित करके व्यावसायिक रूप से एक अच्छी आय खड़ी कर सकते हैं। उन्होंने सूचना क्रांति की चर्चा करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की जानकारी देते हुए कहा कि इसके द्वारा हम मीडिया को और अधिक उपयोगी बना सकते हैं।
विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा उदय शंकर सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि पत्रकारों का जो सूचना तंत्र है उसका सकारात्मक उपयोग देश और समाज को चलाने के लिये होता है। पत्रकारिता के छेत्र में काम करने वाले लोगों को अपना काम करते हुए अपने व्यवसाय के मानकों को ध्यान में रखना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार विजय मिश्रा ने कहा कि हमें अपनी खबर की सत्यता को बनाये रखना चाहिए जिससे व्यवसाय की साख कभी ख़राब नहीं होती।
कार्यक्रम के अंतर्गत 6 वरिष्ठ पत्रकारों को उनकी विशेष उपलब्धियों के लिये सम्मानित किया गया। जिनमे क्रमशः तुलसीदास स्मृति राष्ट्रीय सम्मान डॉ अजय कुमार पांडेय नयी दिल्ली, हजरत अमीर खुसरों स्मृति राष्ट्रीय पुरुष्कार समकालीन चौथी दुनिया पत्रिका के संपादक प्रवीन चौहान को, गणेश शंकर विद्यार्थी स्मृति राष्ट्रीय सम्मान पर्यावरण विद ज्ञानेंद्र रावत को, माधव राव सप्रेम स्मृति राष्ट्रीय पुरुष्कार राघवेश आस्थाना नई दिल्ली, बलबीर सिंह रंग स्मृति राष्ट्रीय पुरुष्कार अभय सिंह राठौर एवं आगरा के पत्रकार नितिन उपाध्याय को प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी मंचासीन अतिथियों एवं सभी पत्रकारों को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंट पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेश पाल सिंह, संजीव गुप्ता, आर बी दुबे, संतोष पचौरी,राजीव वर्मा उमाकांत तिवारी,पीयूष गोयल, देवेंद्र शर्मा देबू, विकास शर्मा,नन्द कुमार,मिथिलेश कुमार, गोविन्द गुप्ता, किशोर कुमार सिंह,रविंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, देवांश सिंह, प्रथमेश सिंह, निर्मल सिंह यादव,इंजिनियर केबी सिंह,दीपक शर्मा,संजीव यादव, दीप्ति चौहान,सुनील मिश्रा,नेत्र पाल सिंह, विशन पाल सिंह चौहान,अजेंद्र शर्मा,संदीप शर्मा,तारिक अहमद,असरारअहमद,मोहसिन मालिक,शाहिल मोहसिन,इश्शन खान,अखंड प्रताप सिंह, मानव गुप्ता,रोहित भदौरिया,गिर्राज चौहान, मनोज गुप्ता पप्पू, नितिन पाठक के अतिरिक्त सैकड़ों पत्रकार गन उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार सम्मलेन के संयोजक राकेश भदौरिया ने किया।