प्रदर्शनी पंडाल में दिखी बृजभूमि की मनोहारी छटा

‘बरसाने में धूम उठी है, मोर बन आयो रसिया..

.’ प्रदर्शनी पंडाल में दिखी बृजभूमि की मनोहारी छटा

एटा।एटा महोत्सव के प्रदर्शनी पंडाल में मंगलवार की रात बृज के रंग में रंगी दिखाई दी ,वारिस पर भारी पड़ी व्रज की छटा।
बृज लोकगीत एवं नृत्य संध्या कार्यक्रम में आए कलाकारों ने कलाकारों ने सबसे पहले बृज वंदना की।
इस के बाद कविता,सोनिया ,पिंकी ,पूजा पंडित ,ने नृत्य और गायन से दर्शकों को खूब रिझाया। देररात तक कार्यक्रम का सिलसिला जारी रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन बर्ष के कारण वर्चुअल मा0 राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सैना जी एवं उपजिला मजिस्ट्रेट शिव कुमार , राकेश गांधी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष , मनु राज न्यूज 18, दिलीप सिंह राठौर मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
जिसके बाद कार्यक्रम का संचालन मथुरा से आए राजकुमार ने करते हुए एक-एक कर कलाकारों की मुलाकात दर्शकों से कराना शुरू कर दी। मथुरा-वृंदावन से आए गायन करते हुए नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्यांगना ने बांके बिहारी तेरे मोटे- ब्रज लोकगीतों पर जमकर थिरके दर्शक मोटे नैना, प्यारे नैना बड़े कजरारे’ सुनाकर दर्शकों से तालियां बजवाई। वहीं छायांकन अजय व्रजवासी के निर्देशन में राधा-कृष्ण एवं गोपियों के वेश में सजे कलाकारों ने मयूर नृत्य प्रस्तुत किया। ‘बरसाने में धूम उठी है, मोर बन आयो रसिया’ गीत पर कई कलाकारों द्वारा किए मयूर नृत्य ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। इसके बाद हवा में उड़ने वाले हनुमान जी के रूप में राजा दर्शन दर्शकों को कराए गए। कलाकारों ने ‘अकड़ बम-बम’ गाने पर नृत्य करते हुए नाग मुंह से आग के गोले निकाल सभी को रोमांचित किया। वहीं तीन कलाकारों ने राजस्थानी लोकगीत ‘अर र र…’ पर कालबेलिया नृत्य पेश किया। अदिति पाराशर ने ‘बंसी बरसाने से लाय म दूंगी, सीख लै बजाइको’ गीत गाया। राज कुमार ने लोक गीत एवं अपने चुलबुले डायलॉग और बही आकर्षण का केंद्र रहे हूव वह हूव बांकेबिहारीजी की झलक कान्हा शर्मा, कलाकारों ने ,”कन्हैया मोहे टच को मोबाइल दिलाईदईओ ,वजाये जा प्यारे हनुमान चुटकी , आदि भजनौ पर डांस से लोगों को खूब हंसाया। कार्यक्रम में उपस्थित हैदराबाद से आई न्यूज 18 की न्यूज़ एंकर मनु राज, दिल्ली से आए राज सक्सैना, दिलीप राठौर शैलू, रामू शाक्य, अशोक प्रधान,दून पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य, अमित जोहरी एडवोकेट, हिमांशु अस्थाना,शगीर, अर्जुन, नीरज, उमाशंकर, निर्देशक गायक आशौक नीलेश,साजन देव, रोहित पुंडीर महासचिव कलेक्टर बार एटा, सिद्धार्थ मिश्रा, योगेश शाक्य एडवोकेट, दीपक सक्सैना,हनी जोहरी, धैर्य, अर्नब, शबनम जौहरी, अलका सक्सेना,राखी सक्सेना, निशांत,आदि गणमान्य नागरिक एवं उपस्थित दर्शकों ने बारिश के मोसम में देर रात तक व्रज लोक गीत एवं नृत्य संध्या का आनंद लिया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक रवि कांत सक्सैना ने आये हुए दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks