राष्ट्रीय कन्या सम्मान समारोह आयोजित

कासगंज।राष्ट्रीय कन्या सम्मान समारोह आयोजित।उ.प्र.स्थापना दिवस के अवसर पर २४ से २६ जनवरी तक मनाए जाने वाले कन्या सम्मान समारोह के अन्तर्गत एक प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसमें जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन पुष्प एवं माल्यार्पण किया गया तथा बी सी सखी साड़ी (ड्रेस) वितरण कार्यक्रम में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने साड़ी वितरण व उत्साह वर्धन हेतु पुरुस्कार भी वितरित किए। पुलिस अधीक्षक ने महिला सुरक्षा के आश्वासन को दोहराते हुए कहा कि महिलाएं , बालिकाएं पूरी तरह सुरक्षित समझते हुए अपने _कार्यो को करें । इस अवसर पर विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा के पी सिंह सौलंकी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। डॉ विनय शौनक कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks