गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बालिकाओं ने भेजा मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड

बालिका शिक्षा अधिकार अभियान सप्ताह का हुआ आगाज

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बालिकाओं ने भेजा मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड।

वाराणसी-राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिका शिक्षा अधिकार अभियान के अंतर्गत बस्ती पुलकोहना, दानियलपुर, अमरपुर, पैगम्बरपुर अम्बेडकर नगर के बाल पहरुआ समूह के बच्चों और डिजिटल लर्निंग सेंटर के बच्चों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए बालिकाओं ने अपनी 12 वर्ष की शिक्षा पूरी करने के लिए छात्रवृत्ति, सुरक्षा तथा शिक्षकों की कमी से संबंधित भेदभाव रहित निःशुल्क अनिवार्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए। इसके लिए मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर बालिकाओं ने मांग की। इस अभियान पर डॉक्टर शम्भूनाथ सिंह रिसर्च की निदेशिका डॉक्टर रोली सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र मे बढ़ने के साथ समाज को भी जागरूक करने की जरूरत है। बालिका दिवस के अवसर पर 18 से 24 जनवरी तक बालिका सप्ताह के रूप में पूरे जनपद में मनाया जा रहा है।
बालिका सप्ताह के तहत प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्र में कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया तथा साथ ही साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिलाया गया।
इस कार्यक्रम में काजल, रोशनी, सुमन ज्योति, लवली, रागिनी, निहारिका मुस्कान, प्रिया, महिमा, चंचल, मोनिका, कोमल, दीपिका, प्रमोद, आरोही दीक्षा व अन्य उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks