कल यूपी के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ ओले गिरने के आसार

कल यूपी के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ ओले गिरने के आसार

लखनऊ।मौसम के बदले मिजाज से बुधवार को उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग ने ऐसा पूर्वानुमान जताया है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25 जनवरी को प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 29 जनवरी तक गरज-चमक, बदली- बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है। उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिनों में बारिश की रफ्तार और इसका दायरा भी बढ़ सकता है, इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, औरैया, शाहजहांपुर, बंदायूं और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि के आसार हैं।

कल सोमवार को यूपी के कुछ इलाकों में बारिश ने लोगों को भिगोया। प्रदेश में न्यूनतम पारा अधिकांश शहरों में 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks