एटा ! वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए लॉक डाउन फिर अनलॉक-1 एवं अब अनलॉक-2 के पश्चात भी कोरोना वायरस के जिन्न ने अब तक प्रदेश के मानचित्र में अत्यधिक पिछड़े जिले एटा के एक सौ साठ लोगों को अपना शिकार बनाकर जहां एक कीर्तिमान स्थापित किया है तो वहीं अब तक सात लोगो की जान लेकर इस सक्रंमण ने अपने आपको अब तक का सबसे शक्तिशाली वायरस होने का एहसास कराया है ! आज मंगलवार को इस कोरोना वायरस के जिन्न ने अवागढ में जैन समाज के प्रमोद जैन को जहां अपना शिकार बनाकर अवागढ कस्बे मे सनसनी फैला दी तो वहीं थाना निधौलीकलां क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले ग्राम ततारपुर दोयम के मूल निवासी एवं हाल मौजूदा कोतवाली नगर क्षेत्र के मुहल्ला जाटवपुरा में रहने वाले लगभग पचपन वर्षीय स्टाम्प बेन्डर नरेन्द्र कुमार पुत्र गनपति की जीवन लीला को समाप्त कर एटा जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में इजाफा करने का कुत्सिक प्रयास किया है ! सूत्रो के अनुसार गांधी मार्केट रोड स्थिति जजी न्यायालय की तरफ स्टाम्प विक्रय कर अपने परिवार का जीवन यापन करने वाले म्रतक नरेंद्र पिछले 30 जून को अचानक सांस लेने में परेशानी होने पर जिला चिकित्सालय परीक्षण हेतु गए थे जहां उन्हें भर्ती करके उपचार दिया गया लेकिन जब उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं दिखाई दिया तो 2 जुलाई को उन्हें जिला चिकित्सालय एटा से सैफई मेडीकल कॉलेज रैफर कर दिया गया ! जिनकी आज मंगलवार को प्रातः लगभग तीन बजे सांसे थम गयीं ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय अग्रवाल का कहना है कि म्रतक नरेंद्र की दो बार कोरोना रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है ! उसके बाद उसकी आज किन परिस्थितियों में म्रत्यु हुई इसको लेकर सैफई मेडीकल कॉलेज के अधिकारियों से पत्राचार लगातार जारी है! हांलाकि सैफई के अधिकारियों ने नरेंद्र को कोरोना पॉजिटिव मानते हुए शासन को रिपोर्ट प्रेषित की है तथा नरेन्द्र के शव को एटा भेजकर पॉजिटिव मानते हुए ही दाह संस्कार के लिए कहा है ! उसी के अनुसार आज उनके पैत्रक गांव थाना निधौलीकलां के ग्राम ततारपुर दोयम में नियमानुसार परिजनों को साथ लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दाह संस्कार कराया गया है ! एटा व सैफई के स्वास्थ्य अधिकारियों के मध्य समन्वय स्थापित होकर यदि नरेंद्र कुमार को कोरोना पॉजिटिव घौषित किया गया तो यह कोरोना वायरस संक्रमण से एटा जिले में आधिकारिक रूप से आठंवी मौत होगी ! तथा ग्राम ततारपुर सहित शहर के मुहल्ला जाटवपुरा व कचहरी पर उनके व्यावसायिक स्थल को हॉट स्पॉट क्षेत्र घौषित कर आगे की कार्यवाही को निर्देशित जिला प्रशासन सुनिश्चित करेगा !
