
बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में समान अधिकार पार्टी का प्रदर्शन .श्याम मानव की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा.
………………………………
आगरा 23 जनवरी .
समान अधिकार पार्टी ने आज जिलाधिकारी आगरा के द्वारा मुख्यमंत्री जी महाराष्ट्र सरकार के नाम प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया जिसमें मांग की गई कि नागपुर की संस्था के श्याम मानव को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और इसके फंडिंग की जांच की जाए कि यह फडिंग कहां से आ रही है श्याम मानव नाम का व्यक्ति पहले भी सनातन धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार कर चुका है यह पता लगाना बहुत जरूरी है कि इसके पीछे किन लोगों का हाथ है समान अधिकार पार्टी के नेता पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करते हुए दाखिल हुए पार्टी जन मांग कर रहे थे श्याम मानव को गिरफ्तार करो गिरफ्तार करो सनातन धर्म का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान समान अधिकार पार्टी जिंदाबाद बागेश्वर सरकार की जय हो बागेश्वर धाम की जय हो आदि नारों के साथ प्रदर्शन किया जा रहा था जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए समान अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा अंधश्रद्धा निर्मूलन समिती नागपुर के श्याम मानव ने सनातन धर्म का अपमान करते हुए बालाजी महाराज के दरबार श्री बागेश्वर धाम को ढोंग बताते हुए महाराज श्री धीरेंद्र शास्त्री जी को अपमानित करते हुए बदनाम करने का कार्य किया है इससे मेरी एवं बेरी पार्टी समान अधिकार पार्टी और करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं श्री हनुमान जी महाराज की शक्तियों का तीनों लोकों में गुणगान किया जाता है शक्तियों को बताया गया है .
संकट कटे मिटे सब पीरा जो सुमिरे हनुमत बलबीरा .
भूत पिशाच निकट नहीं आवे महावीर जब नाम सुनावे .
यह सब साफ-साफ लिखित में वर्णित है और यही धीरेंद्र शास्त्री जी अपने भक्तों को बता रहे हैं और उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं तथा अपना आशीर्वाद दे रहे हैं सनातन विरोधी जानबूझकर षड्यंत्र रचकर सनातन धर्म को बदनाम करने का कुचक्र रच रहे हैं श्याम मानव के इस कृत्य से सनातन धर्म एवं श्री हनुमान जी का अपमान हुआ है तथा करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई है संस्था की आड़ में यह व्यक्ति लगातार सनातन धर्म पर हमला करता है और सवाल खड़े करता है यह भी पता लगाना बहुत जरूरी है इस व्यक्ति के पीछे कौन लोग हैं तथा इसके पास कहां-कहां से फंडिंग आती है और इसके क्या-क्या क्रियाकलाप हैं सनातन धर्म हिंदुत्व एवं देश के खिलाफ इसकी क्या योजनाएं हैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने मीडिया से कहा हमने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जी से ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि इसको तत्काल जेल भेजा जाए और इसकी फंडिंग की जांच कराई जाए .
जो भारतीय जनता पार्टी अपने आप को हिंदुत्व की पार्टी कहती है वह सिर्फ दिखावा है ढोंग है आज सनातन धर्म पर पूरे देश में हमले हो रहे हैं साधु-संतों पर हमले हो रहे हैं सनातन धर्म के प्रचार प्रसारको पर हमले हो रहे हैं हिंदुत्व की बात करने वाले हिंदू नेताओं की हत्याएं हो रही है और बीजेपी कुछ नहीं कर पा रही है देश में प्रदेश में सरकार होने के बाद भी बीजेपी को हिंदुओं की कोई चिंता नहीं है समान अधिकार पार्टी सनातन धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं की रक्षा के लिए संत समाज की रक्षा सुरक्षा के लिए समर्पित है और सनातन विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है किसी भी कीमत पर सनातन धर्म विरोधियों को कामयाब नहीं होने देंगे समान अधिकार पार्टी बागेश्वर धाम के साथ बागेश्वर सरकार के साथ और पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के साथ है पूरी तरह समर्थन के साथ है .
ज्ञापन देने वालों में महानगर आगरा के अध्यक्ष समोद कुमार पचौरी अनुसूचित मोर्चा आगरा के शहर अध्यक्ष महेंद्र सिंह वरिष्ठ नेता सतीश भारद्वाज रवि गांधीजी देवेंद्र दुबे आशुतोष अमित शर्मा विजय कुमार राम गोपाल सिंह मुकेश कर्दम हरि सिंह आदि मौजूद थे .