पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

खिचड़ी समरसता भोज में विहिप कमला पति गुप्ता ने पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित।

गोंडा नगर पंचायत धानेपुर /कस्बा क्षेत्र के कालीकुण्ड मोहल्ले में रविवार को भोला यादव के घर विश्वहिंदू परिषद व बजरँगदल के कार्यकर्ताओं द्वारा खिचड़ी समरसता भोज का आयोजन किया गया, इस आयोजन में क्षेत्रीय पत्रकारों को डायरी, पेन अथवा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, बजरँग दल के नगर संयोजक कमलापति गुप्ता ने बताया की रविवार से समरसता भोज का ये कार्यक्रम पूरे सप्ताह नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में संचालित किया जाएगा, खंड (सह) कार्यवाहक ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी कार्यकत्ताओं का परिचय प्राप्त कर मकर संक्रांति पर्व की धार्मिक मान्यता पर उद्बोधन दिया, उसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से इस समरसता भोज में खिचड़ी का आनन्द लिया, नगर संयोजक कमला पति गुप्ता ने पत्रकारों को डायरी, पेन अथवा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रखण्ड अध्यक्ष तिलकधर दूबे, राजेन्द्र विश्वकर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राम जी, राजू वर्मा, बालक राम सैनी, शिवा जायसवाल, शिवम गुप्ता, राजेश, संदीप व सूरज उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks