23 जनवरी को समय 09.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा

राजेश कुमार शास्त्री

23 जनवरी को समय 09.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा

सिद्धार्थनगर । जनपद सिद्धार्थनगर में मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम के दृष्टिगत दिनांक – 23 जनवरी को समय 09.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा ।

मानव श्रृंखला निर्माण एवं सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम हाइडिल तिराहा से पेट्रोल पम्प तिराहा तक प्रस्तावित है उक्त कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए 23.जनवरी को समय 09.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन निम्नानुसार किया जायेगा ।

  1. धानी, उसका की तरफ से आने वाले बड़े वाहन जिन्हे बर्डपुर, मोहाना, शोहरतगढ़ व बांसी की तरफ जाना है वह सभी वाहन पकड़ी से सनई होते हुए अपने गन्तव्य स्थल को जाएंगे।
  2. शोहरतगढ़ चिल्हिया तथा बांसी की तरफ से आने वाली बडे वाहन जिन्हे उसका, धानी की तरफ जाना है वह सभी वाहन सनई से पकड़ी उसका बाजार होते हुए अपने गन्तव्य स्थल को जाएंगे।
  3. मोहाना, बर्डपुर की तरफ से आने वाले बडे वाहन जिन्हे उसका बाजार धानी की तरफ जाना है वह सभी वाहन साड़ी सनई से पकड़ी, उसका बाजार होते हुए अपने गन्तव्य स्थल को जाएंगे ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks