अखिल भारतीय किसान यूनियन का कासगंज में बैठक का आयोजन किया गया –

अखिल भारतीय किसान यूनियन का कासगंज में बैठक का आयोजन किया गया –
=================

कासगंज आज दिनांक 22.012023 को अखिल भारतीय किसान यूनियन कासगंज की बैठक श्री बालाजी पब्लिक स्कूल बाईपास रोड बहेरिया पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी की अध्यक्षता में आयोजित की गई समस्त जनपद कासगंज की टीम मौजूद रही।
बैठक में तय किया गया कई सालों से गन्ना मिलों पर गन्ना किसानों का मूल्य शेष है सरकार एवं प्रशासन मौन अवस्था में है जो गन्ना किसानों की तरफ नहीं देख पा रहा है इसलिए अखिल भारतीय किसान यूनियन जनपद कासगंज की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बहुत बड़ी विशाल महापंचायत बहुत जल्दी कासगंज की धरती पर आयोजन की जाएगी। सबसे बड़ा मुद्दा गन्ना किसानों का है अखिल भारतीय किसान यूनियन अपने सहयोगी संगठनों के माध्यम से समस्त प्रदेश में 02 फरवरी 2023 को चक्का जाम कर सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेगी। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय द्वारा कई नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई कई किसानों ने यूनियन पर आस्था रखते हुए सदस्य के रूप में बनकर किसानों की सेवा करने का संकल्प लिया, यूनियन के आगे के बारे में भी कई प्रकार की चर्चा की गई। यूनियन के पदाधिकारी प्रत्येक गांव में जाकर सदस्यता अभियान चलाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी जी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री जी, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर जी, जिला अध्यक्ष आशीष गांधीजी, मंडल प्रवक्ता पंडित ओमदेव शास्त्री, जिला संरक्षक बुद्ध पाल वर्मा जी, जिला संगठन मंत्री खरवेंद्र सिंह, युवा जिला उपाध्य दुष्यंत कुमार , जिला महासचिव संजय खान जी, जिला उपाध्यक्ष कपिल देव कश्यप जी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र धीवर जी, ब्लॉक उपाध्यक्ष रमाकांत यादव जी, दुर्गेश कुमार, छात्र नेता अध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा जी, सक्रिय सदस्य कृपाल सिंह जी राजपूत जी, सदस्य रिंकू राजपूत एवं अन्य किसान नेता मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks