फर्जी डीआईजी बनकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाला पिता सहित गिरफ्तार,रिपोर्ट राहुल शर्मा


फर्जी डीआईजी बनकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाला पिता सहित गिरफ्तार
अलीगढ़।शादी के नाम पर लड़कियों से बनाते थे सम्बन्ध
बन्नादेवी थाने की पुलिस ने मंगलवार की दोपहर भीकमपुर मोड़ के पास से चैकिंग के दौरान फर्जी डीआईजी और उसके पिता को प्राइवेट कार सहित गिरफ्तार किया है। इन्होंने कार पर फर्जी स्टार प्लेट लगा रखी थी, इनसे उ.प्र. शासन का मोनोग्राम, नई दिल्ली गृह मंत्रालय के स्टीकर-पास युक्त वाहन व एनआईए की तरफ से अनुचित /फर्जी तैयार की गई जांच आख्याओं और दो बाकी-टाॅकी बरामद किये।एसपी क्राइम डा. अरविन्द कुमार ने बताया कि पूछताछ करने पर इन्होंने अपने नाम अनुज चावला पुत्र राजेन्द्र प्रसाद चावला व राजेन्द्र प्रसाद चालवा पुत्र शिवराम निवासीगण 84-एफ समर विहार थाना मानक नगर लखनऊ बताये। अनुज ने बताया कि उसने देहरादून से बीए करने के बाद एलएलबी की है। वह खुद को पुलिस का आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर रूपये ठगता रहा है। वह और उसके पिता लोगों को गुमराह कर उनसे अनुचित तरीके से रूपया प्राप्त करता है। इन दोनों पिता पुत्र के खिलाफ धारा 170,420,466,468,474 भादवि का मुकद्दमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इनसे एक प्राइवेट इनोवा क्रिस्टा कार नम्बर यूपी 32 एचएस 5291 बरामद हुई जो लखनऊ ट्रांसपोर्ट कम्पनी से किराये पर ली गई है। इसके अलावा एक टैबलेट पैड, दो वाॅकी टाॅकी, एक फोल्डर मय कागजात जांच आख्या एनआईए भी बरामद हुई है। इनको जेल भेजा जा रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks