वाराणसी व्यापार मंडल ने पांच नए संगठनों की घोषणा के साथ अपनी शाखाओं में जंबोजेट विस्तार किया।

वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा द्वारा अपने संगठन का विस्तार करते हुए पांच नए व्यापारियों शाखाओं की घोषणा की गई जिसमें जिला महिला व्यापार मंडल वाराणसी ,
अल्पसंख्यक महिला व्यापार मंडल, वाराणसी ब्यूटी पार्लर व्यापार मंडल ,पूर्वांचल औद्योगिक ठेला पटरी व्यापार मंडल, पूर्वांचल युवा ठेला पटरी व्यापार मंडल की घोषणा की गई
चंद्रिका नगर स्थित होटल जानकी में सैकड़ों की संख्या में जुटे पदाधिकारियों तथा व्यापारियों के समक्ष बग्गा जी द्वारा जिला महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष शालिनी खन्ना,महामंत्री श्रुति ईसर, आरती शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष,स्वाति गुप्ता संगठन मंत्री, वाराणसी अल्पसंख्यक महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष – सोनी खान, महामंत्री महजबी बानो, वाराणसी ब्यूटी पार्लर व्यापार मंडल अध्यक्ष स्वाति गुप्ता ,महामंत्री संजू सिंह ,पूर्वांचल युवा ठेला पटरी व्यवसाय मंडल अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ,महामंत्री बबलू अग्रहरि , तथा पूर्वांचल औद्योगिक ठेला पटरी व्यापार मंडल अध्यक्ष नताशा तनेजा तथा महामंत्री प्रीति चौरसिया ,सह प्रभारी पुरषोत्तम पांडेय एवम् लाल जी गुप्ता शिवा पांडेय ,पंकज (उपाध्यक्ष) को घोषित करते हुए अपने शाखाओं में 5 नए संगठनों को शामिल किया।
इस तरह से वाराणसी व्यापार मंडल की कुल 18 शाखाएं पूर्वांचल भर में कार्यरत है
वाराणसी व्यापार मंडल में प्रबोध मेहरा को मंत्री तथा आसिफ शेख को प्रचार मंत्री घोषित किया गया
पूर्वांचल व्यापार मंडल में नए पदाधिकारी सुनील गुप्ता ,शिव शंकर सेठ तथा अरुण सिंह को शामिल किया गया।
इन सभी संगठनों को सुचारू रूप से चलाने के लिए तथा कार्य
को आगे बढ़ाने के लिए संतोष सिंह आईटी सेल अध्यक्ष को पांच संगठनों का प्रभारी तथा तिलक राज मिश्रा को दो संगठनों का प्रभारी भी घोषित किया गया साथ ही नीलिमा चौबे को सह प्रभारी बनाया गया।
12 फरवरी को इन सभी संगठनों का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा
इस विस्तार मीटिंग में वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा महामंत्री कविंद्र जयसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश निरंकारी प्रभाकर सिंह प्रबोध मेहरा ,रमेश पाण्डेय युवा अध्यक्ष संजय गुप्ता संयुक्त महामंत्री मनीष गुप्ता अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद कुरेशी अरविंद जयसवाल चांदनी श्रीवास्तव रीना विश्वकर्मा महेश्वरी बानू सविता विश्वकर्मा सुनीता सोनी अध्यक्ष महिला व्यापार मंडल जरीना खान रितु सिंह अशोक केसरी रामकुमार केसरी सत्य प्रकाश अंबे सिंह विनोद कुमार राजेश जयसवाल जितेश कुमार जयसवाल धर्मेंद्र सिंह चंचल सिंह संदीप गुप्ता, जयप्रकाश राजभर, आनद ,अरविंद लाल,शिवप्रकाश, समेत सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी सम्मिलित थे
संयुक्त महामंत्री मनीष गुप्ता द्वारा किया गया।