
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में हमारे मीडिया कर्मी पर हुए जानलेवा हमला एवं जौनपुर के मछली शहर में विधायिका के द्वारा हमारे पत्रकार को जेल भेजने की जो धमकी दी जा रही है इस तरह की दुस्साहसिक एवं अपराधिक घटना का मैं कड़े शब्दों में निंदा करती हूं यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को कमजोर करने की एक सोची-समझी साजिश है ।हम सभी लोगों को अपने अधिकार सम्मान सुरक्षा के लिए एकजुट होकर के एकमत से एक आवाज से सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाना चाहिए अन्यथा इसी तरह से हम लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा । हमारे संस्थापक महोदय आदरणीय श्री एके बिंदुसार जी के द्वारा समय-समय पर जो आवाज उठाई जाती रही है उसका हम सभी लोगों को पुरजोर समर्थन करना चाहिए एवं हम सभी लोगों को उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहना चाहिए ।( कुमकुम पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सेल भारतीय मीडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश