अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना बागवाला पुलिस को मिली सफलता, थाना बागवाला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस द्वारा उपदेश यादव पुत्र रामरहीश निवासी ग्राम शाहपुर थाना बागवाला जनपद एटा को एक अवैध पिस्टल व 04 जिन्दा कारतूस 32 बोर सहित दिनांक 22.01.2023 को ग्राम सहसपुर नगला परमसुख बम्बा के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना बागवाला पर मुअसं0– 18/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–

  1. उपदेश यादव पुत्र रामरहीश निवासी ग्राम शाहपुर थाना बागवाला जनपद एटा। बरामदगी–
  2. एक अवैध पिस्टल, व 04 जिन्दा कारतूस (32 बोर)

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश सिंह
  2. उ0नि0- श्री लालबहादुर सिंह
  3. है0का0 सुखवीर सिंह।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks