जेई सुपरवाइजर की मिलीभगत से प्रवर्तन जोन 4 में अवैध निर्माण जोरों पर

जेई सुपरवाइजर की मिलीभगत से प्रवर्तन जोन 4 में अवैध निर्माण जोरों पर
आवासीय एकल भूखंडों पर फ्लैटों का निर्माण कर जीडीए मानकों का उड़ा रहे मजाक
गाजियाबाद। एक तरफ प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त एक्शन के निर्देश दिए हुए हैं। जिसके आधार पर पूरे प्रदेश में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में सीएम के आदेशों के अनुपालन में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह द्वारा जीडीए मानकों के विपरीत और बिना नक्शा स्वीकृत के महानगर में होने वाले अवैध निर्माण के विरुद्ध युद्ध स्तर पर कार्यवाही की जा रही है लेकिन दूसरी ओर जीडीए के जे ई और सुपरवाइजर की मिलीभगत से अवैध निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा है। सुपरवाइजर और जेई निजी स्वार्थ के चलते अवैध निर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रवर्तन जोन 4 में स्थानीय सुपरवाइजर और जेई अवैध निर्माण की एवज में प्रति फ्लोर के हिसाब से सुविधा शुल्क वसूल रहे हैं। प्रवर्तन जोन 4 विजय नगर, प्रताप विहार में जीडीए मानकों को ताक पर रखकर हो रहे निर्माण को सुपरवाइजर मजबूत सिंह और संबंधित जेई अनदेखी कर अवैध निर्माण को संरक्षण दे रहे हैं।सेक्टर 12 प्रताप विहार एल, एम,जे, राहुल विहार व भाव देवव्रत में के ए ब्लॉक में बिल्डर अवैध निर्माण कर एक यूनिट की रजिस्ट्री करा कर बनने वाले फ्लैटों की कई बार रजिस्ट्री कर रहे हैं। नियमानुसार एक भूखंड की रजिस्ट्री एक बार होती है।फिर यहां उसी भूखंड पर बनाए गए 9, 12 16 की अलग अलग रजिस्ट्री की जाती है जो नियम विरुद्ध है ऐसा भी नहीं है कि इन अवैध निर्माणों की बाबत स्थानीय जे ई व अधिकारियों को जानकारी नहीं है लेकिन सुविधा शुल्क के आगे सब के सब बौने नजर आ रहे है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks