लेखपाल और कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि

लेखपाल और कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि

एटा, । जलेसर तहसील क्षेत्र के भूमि विवादों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने लेखपाल अतर सिंह का स्थानांतरण अलीगंज तहसील कर दिया है। राजस्व निरीक्षक फूलसिंह, लेखपाल सतीश चंद्र यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इसके साथ ही राजस्व निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जलेसर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम की ओर से कार्रवाई होने पर राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सजग हो गए।

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की आख्या को एक बार स्वयं भी चेक करते हुए शिकायतकर्ता से वार्ता कर निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकतर शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त हो रही हैं। इससे स्पष्ट है लेखपाल व बीट सिपाही क्षेत्र में भ्रमण नहीं कर रहे हैं। लेखपाल व बीट सिपाही क्षेत्र भ्रमण कर भूमि विवादों का चिह्नांकन करते हुए निस्तारण करें।

डीएम ने कुछ प्रकरणों में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में मौके पर राजस्व व पुलिस टीम भेजकर निस्तारण कराया। जलेसर के संपूर्ण समाधान दिवस में 73 प्राप्त शिकायतों में 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसएसपी उदय शंकर सिंह, सीएमओ डा. यूके त्रिपाठी, एसडीएम रामनयन, पीडी निर्मल द्विवेदी, तहसीलदार अजीत कुमार, डीएसओ कमलेश गुप्ता, डीएफएमओ नंदकिशोर, एआर कोऑपरेटिव महावीर सिंह, डीपीआरओ केके सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

? जलेसर तहसील सभागार में फरियादियों की शिकायत सुनते डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदयशंकर सिंह एवं अन्य अधिकारी। ●
शिकायत पर डेयरी में मारा छापा, दो सैंपल भरे

एटा, । जलेसर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत आने पर जलेसर के हसनगढ़ में सहायक आयुक्त खाद्य-2 डा. श्वेता सैनी, नायब तहसील जलेसर वंशिका सिंह ने डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो सैंपल भरे। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

शनिवार को सहायक आयुक्त खाद्य-2 और नायब तहसीलदार जलेसर के मोहल्ला हसनगढ़ स्थित प्रदीप डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी गजेंद्र सिंह, अरुण कुमार ने मौके पर घर और टैंकर में मिले दूध के दो सैंपल भरे। सहायक खाद्य आयुक्त-2 ने बताया कि डेयरी से भरे गए दो सैंपल जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। हसनगढ़ में अचानक डेयरी पर छापामार कार्रवाई होने से डेयरी कर्मियों में हड़कंप मच गया।

अलीगंज तहसील में एडीएम-एसडीएम ने दो शिकायत की निस्तारित

अलीगंज। एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने तहसील अलीगंज में एसडीएम मानवेंद्र सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार आदि की उपस्थिति में जनसमस्याओं को सुना। प्राप्त 22 शिकायतों में से दो का निस्तारण किया।

एडीएम और एसडीएम ने 41 में से तीन का किया निस्तारण

एटा। एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी ने तहसील एटा में एसडीएम शिवकुमार सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में जनसमस्याओं को सुना। प्राप्त 41 शिकायतों में तीन का मौके पर निस्तारण किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks