ख्वाजा गरीब नवाज बाबा को चढ़ाने वाली तिरंगे की चादर को अकीदतमंदो के दीदार के लिए खोला

ख्वाजा गरीब नवाज बाबा को चढ़ाने वाली तिरंगे की चादर को अकीदतमंदो के दीदार के लिए खोला गया।

वाराणसी , लाठ मस्जिद स्थित मखदूम शाह बाबा के आस्ताने से ख्वाजा गरीब नवाज साहब को चढ़ाने वाली तिरंगे की चादर को अकीदतमंदों के दीदार के लिए खोली गई । ये तिरंगी चादर पीछले 30 वर्षो से ख्वाजा गरीब नवाज कमेटी वाराणसी के अध्यक्ष वकील अहमद । और उपाध्यक्ष शेख रमजान अली के नेतृत्व में लगातार जा रही है । इस मौके पर जलालीपुरा के पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने बताया की ख्वाजा गरीब नवाज साहब को ये तिरंगा चादर वकील अहमद और शेख रमजान अली के नेतृत्व में पिछले 30 वर्षो से एक जत्था काशी से अजमेर शरीफ जाता रहा है और इस साल के उर्स मुबारक पर 25 अकीदतमंदों का ये जत्था दि0 23/01/23 को बनारस रेलवे स्टेशन से ट्रेन से रवाना होगा ये जत्था पहले दिल्ली जायेगा जहां एक तिरंगा चादर हजरत निजामुद्दीन शाह औलिया के दरगाह पर चढ़ाया जायेगा उसके बाद ये जत्था अजमेर शरीफ के लिए रवाना हो जायेगा जहा 29/01/23 के छठी के कुल पर चढ़ाया जायेगा उसके बाद दुआ ख्वानी होगी जिसमे मुल्क की तरक्की कारोबार में बरकत के लिए और मुल्क में अमनो अमान और भाई चारगी कायम रहे उसके लिए दुआ करेंगे और उसके बाद नौवीं का कुल करने के बाद ये जत्था 2 फरवरी को वाराणसी वापस लौटेगा आज इस मुबारक मौके पर हाजी ओकास अंसारी दुर्गा प्रसाद गुप्ता मन्नू गुप्ता वकील अहमद शेख रमजान अली मोहम्मद महतो सहाबुद्दीन रमजान अली विपिन पाल मंगलेश सिंह डा0 मुख्तार अहमद नेसार अहमद नियाज़ अब्दुल मतीन आदि लोग मोजूद थे ।

हाजी ओकास अंसारी “पार्षद”
जलाली पुरा वाराणसी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks